फ़िल्म मेकिंग मेरा जुनून है, फिल्में समाज में बदलाव ला सकती हैं – प्रदीप रंगवानी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

निर्माता प्रदीप रंगवानी की फिल्में ‘लेट्स मीट और “गुठली लड्डू’ फिल्म बाजार, इफ्फी, गोवा में दिखाई जाएंगी

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 21 नवंबर 2022। यूवी फिल्म्स के संस्थापक प्रदीप रंगवानी, जो पॉल के नाम से जाने जाते हैं, फिल्मों के माध्यम से सार्थक और अनूठी कहानियों को पेश करने का जुनून रखते हैं। समाज में लोगों के सामने जो चुनौतियां आती हैं, उनके बारे में अपने विचार रखने के लिए फिल्में एक बेहतरीन मंच हैं। यह सच है कि हम सभी अपने समाज के मुद्दों से अच्छी तरह परिचित हैं, लेकिन हम अक्सर उन्हें अनदेखा कर देते हैं और हमारी फिल्में इन मुद्दों को दर्शाती हैं।” प्रदीप रंगवानी कहते हैं। यूवी फिल्म्स की नई फिल्में ‘लेट्स मीट’ 21 नवंबर 2022 को और “गुठली लड्डू’ 24 नवंबर को फिल्म बाजार, इफ्फी, गोवा में दिखाई जाएंगी।इशरत आर खान द्वारा निर्देशित ‘गुठली लड्डू’ में अभिनेता संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं। कहानी एक गरीब बच्चे के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है जो खुद को शिक्षित करना चाहता है। लेकिन, चूंकि वह समाज के निचले तबके से है, इसलिए उसका रास्ता मुश्किलों से भरा है। इस फ़िल्म ने निम्नलिखित श्रेणियों में 51 से पुरस्कार प्राप्त किए हैं: फोर्ट स्मिथ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, अरकंसास, यूएसए में बेस्ट ओवरऑल फिल्म और बेस्ट नरेटिव फीचर। 27वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का पुरस्कार। इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल 2022 में प्रदर्शित किया गया था।

तनुज विरवानी अभिनीत और रिक्की संधू द्वारा निर्देशित अगली फिल्म ‘लेट्स मीट’ है। यह फिल्म आज के समय में प्रेम संबंधों को दर्शाती है। यूवी फिल्म्स ने सचिन सराफ द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म के लिए अभिनेता अमित साध को साइन किया है।।   

यूवी फिल्म्स हर वर्ष 4 फिल्में बनाने के विजन के साथ काम कर रही है, जो अगले 5 वर्षों में 20 फिल्मों का प्लान रखती है। ये फिल्में बेहतरीन कंटेंट वाली होंगी जिस्के किरदारों और कहानियों से दर्शक खुद को जोड़ सकते हैं। वैसी फिल्में जो हमारे समाज की वर्तमान हालत को दर्शाती हैं। प्रदीप रंगवानी कहते हैं, “मैं फिल्में बनाना जारी रखूंगा क्योंकि यह अब मेरा जुनून है और मेरा मानना है कि फिल्में निश्चित रूप से समाज में बदलाव ला सकती हैं।”

Leave a Reply

Next Post

अवैध निर्माण के नियमितीकरण में लाएं तेजी : सीएम भूपेश बघेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 21 नवंबर 2022 । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नगर एवं ग्राम निवेश विभाग के अधिकारियों को अवैध निर्माण के नियमितीकरण के कार्य में तेज़ी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि इसका जनता के बीच व्यापक प्रचार प्रसार करें। मुख्यमंत्री ने इस कार्य को […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप