छत्तीसगढ़: सरकार के खिलाफ गुरुजी खोलेंगे मोर्चा, छह दिसंबर से प्रदेशभर के सभी स्कूलों में हड़ताल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

रायपुर 29 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ में शिक्षकों ने वेतन और प्रमोशन नहीं होने को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का एलान किया है। करीब एक लाख से अधिक शिक्षक आने वाले दिनों में सरकार के खिलाफ अनिश्चित कालीन आंदोलन शुरू करने वाले हैं। इसे लेकर छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन ने कहा कि 6 दिसंबर से सभी सहायक शिक्षक हड़ताल पर चले जाएंगे। स्कूलों में किसी तरह का काम नहीं होगा। प्रदेश के लगभग हर जिले की स्कूल में ताला भी लगा दिया जाएगा।

रविवार को रायपुर कलेक्टर कार्यालय के गार्डन में फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने बैठक की और आंदोलन को धार देने की रणनीति बनाई।  छत्तीसगढ़ के हर ब्लॉक और जिले में जोरदार प्रदर्शन की तैयारी चल रही है। शिक्षक फेडरेशन का कहना है कि शिक्षकों के अलग-अलग संगठनों को जोड़कर हड़ताल के लिए एक नया मंच तैयार किया जाएगा। उसी के बैनर तले राज्य के सभी शिक्षक बेमियादी आंदोलन करेंगे। जब तक सरकार इनकी मांगे मान नहीं लेती तब तक शिक्षक हड़ताल पर ही रहेंगे। 15 सदस्यों का एक प्रदेश संयोजक मंडल तैयार किया जाएगा जो सरकार से शिक्षकों की मांग पर बात करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

गुमशुदा की तलाश के लिए गए थे एसआई पर तलवाार से हमला, सड़क पर खड़े युवक ने सिर - कान पर किया वार

शेयर करेगौरेला-पेंड्रा-मरवाही 29 नवंबर 2021 । छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में एक थानेदार पर तलवार से हमला कर दिया गया। वह एक गुमशुदा की तलाश के लिए निकले थे। इस दौरान रास्ते में एक युवक ने उन्हें गालियां देनी शुरू कर दीं और तलवार से वार कर दिया। हमले में […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी