हरियाणा में बड़ा सड़क हादसा: जींद में रोडवेज बस व क्रूजर की आमने-सामने टक्कर, गाड़ी के परखच्चे उड़े

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

जींद 08 जुलाई 2023। जींद-भिवानी मार्ग पर गांव बीबीपुर के पास भिवानी रोडवेज की एक बस तथा क्रूजर जीप के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसा सुबह दस बजे हुआ। फिलहाल इस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है जबकि 12 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही डीएसपी रोहताश ढुल नागरिक अस्पताल में पहुंचे वहीं अस्पताल के सभी चिकित्सकों को तुरंत एमरजेंसी में पहुंचने के आदेश जारी किए गए हैं। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में हाहाकार मच गया।

मौके पर ही चार लोगों की मौत
भिवानी डिपो की एक बस सुबह साढ़े नौ बजे जींद बस स्टैंड से निकली थी। जब वह बीबीपुर गांव के पास पहुंची तो मुंढाल से सवारी भरकर चली एक क्रूजर जीप से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि इस हादसे में क्रूजर जीप के परखच्चे उड़ गए। हादसा होते ही हाहाकार मच गया। मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने सभी घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां दो लोगों की और मौत हो गई।

घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया
इस हादसे में तीन महिलाएं, एक बच्चा व छह अन्य लोगों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज नागरिक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल पहुंचा है। नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने कहा कि सभी चिकित्सकों को तुरंत नागरिक अस्पताल के इमजरेंसी वार्ड में पहुंचने के लिए कहा गया है। घायलों का इलाज किया जा रहा है। फिलहाल हादसे के कारण के बारे में कोई सूचना नहीं है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तेज बारिश होने के कारण सामने कुछ दिखाई नहीं देने के कारण यह हादसा हुआ बताया जा रहा है।

मरने वालों के नाम व पते
1. बिमला गांव भकलाना 35 वर्ष
2. रवि गांव मदनहेड़ी 25 वर्ष, सीआरएसयू में लाइब्रेरियन
3. मनोज गांव मुंढाल 45 साल
4. हरदीप मुंढाल 37 वर्ष, गाड़ी का चालक
5. सुखविंद्र बांदा हेड़ी मुंढाल 30 वर्ष, जींद में एक्सईएन के यहां प्राइवेट काम करता था डाटा ऑपरेटर
6. संजय गांव सीवन 26
7. राहुल कारीमोद जिला दादरी 23 वर्ष
8. एक अन्य

Leave a Reply

Next Post

हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करेंगे कांग्रेसी, कहा- हमारे पास सुप्रीम कोर्ट का भी विकल्प

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 08 जुलाई 2023। राहुल गांधी को लेकर गुजरात उच्च न्यायालय के फैसले पर कांग्रेस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस नेता ने सभी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं से अनुरोध किया है कि फैसले के खिलाफ मौन प्रदर्शन करें। कांग्रेस का कहना है कि […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान