जांजगीर-चांपा में तेज रफ्तार ई-रिक्शा पलटी: नौ लोग थे सवार, एक शख्स की हुई मौत, घायलों का इलाज जारी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जांजगीर-चांपा 14 दिसंबर 2025। चांपा रेल्वे स्टेशन से 9 सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी। हादसे में सभी यात्रियों को चोट आई है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत हुई है। घायलों का बम्हनीडीह स्वास्थ्य केंद्र में उपचार जारी है। घटना बिर्रा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी अनुसार, रविवार की सुबह करीबन 5 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से ऑटो चालक ने अपनी ऑटो में क्षमता से ज्यादा 9 सवारीयों को लेकर निकला था। ऑटो की रफ्तार तेज होने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और ग्राम करनौद में सड़क के किनारे जा पलटी, जिससे ऑटो में सवार सभी यात्री सड़क पर जा गिरे। राहगीरों ने घटना को देखा और स्थानीय लोगों ने 108 की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए बम्हनीडीह के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए भेजा गया। जिसमें एक व्यक्ति को डॉक्टर ने जांच उपरांत मृत घोषित किया है। जिसकी पहचान घासी राम खूंटे 45 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, घायलों का उपचार किया गया। मृतक घासीराम खूंटे की पत्नी ने बताया कि वे हैदराबाद में रहकर रोजी मजदूरी का काम करते हैं। आज सुबह चांपा रेलवे स्टेशन से अपने गांव कुरदा जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। तब जाते समय ऑटो पलट गई। हादसे में पति की जान चली गई। 

एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि घायल घासी राम खूंटे की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिर्रा थाने में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

संताल परगना में मानव तस्करी गंभीर सामाजिक समस्या, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने जताई चिंता

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 14 दिसंबर 2025। झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मुख्य संरक्षक तरलोक सिंह चौहान ने शनिवार को संताल परगना क्षेत्र में मानव तस्करी को गंभीर सामाजिक समस्या बताते हुए चिंता व्यक्त की। मुख्य न्यायाधीश ने यह बात राज्य भर में […]

You May Like

अतिथि शिक्षकों को बसों में भरकर ले गई पुलिस....|....परेशान युवक ने खुद का काटा गला....|....छठी कार्यक्रम में पत्नी पर बसूले से हमला....|....एसईसीएल मानिकपुर खदान में कोयला चोरी....|....सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग