‘शिंदे को सीएम पद से हटाकर अजित पवार की होगी ताजपोशी’, ‘सामना’ में उद्धव शिवसेना का बड़ा दावा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 03 जुलाई 2023। उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में एक बड़ी बात कही है। दरअसल सामना में लिखे एक लेख में शिवसेना ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे को सीएम पद से हटाने के लिए भाजपा ने अजित पवार से हाथ मिलाया है। लेख के अनुसार, जल्द ही अजित पवार, एकनाथ शिंदे के जगह ले लेंगे। बता दें कि रविवार को अजित पवार ने एनसीपी में बगावत कर दी और शिवसेना-भाजपा सरकार से हाथ मिलाते हुए डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। अजित पवार के साथ आठ एनसीपी विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 

‘पवार की होगी ताजपोशी’
सामना में शिवसेना ने दावा किया कि ‘अजित पवार सिर्फ डिप्टी सीएम बनने के लिए सरकार में शामिल नहीं हुए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और बागी विधायकों को जल्द ही अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा और पवार की ताजपोशी होगी।’ लेख में ये भी लिखा गया है कि ‘राज्य की राजनीति में जो भी घट रहा है, वो लोगों को पसंद नहीं आएगा। महाराष्ट्र में ऐसी राजनीतिक परंपरा नहीं रही है और लोग कभी भी इसका समर्थन नहीं करेंगे। ‘अजित पवार ने जो पलटी मारी है, वो असल में सीएम एकनाथ शिंदे के लिए खतरनाक है। अजित पवार ने डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड बनाया है और इस बार सौदा मजबूत है।’

‘शिंदे गुट का भविष्य अंधकार में’
सामना में लिखा गया कि ‘शिवसेना से बगावत करने वाले विधायकों ने बगावत का पहला कारण एनसीपी को बताया था लेकिन वह अब क्या करेंगे? शपथ ग्रहण समारोह के दौरान शिंदे गुट के नेताओं के चेहरे के भाव इस बात का सबूत हैं कि उनका भविष्य अंधकार में है। उनका कथित हिंदुत्व खत्म हो चुका है। वह दिन दूर नहीं है जब शिंदे और उनके बागी साथी अयोग्य ठहरा दिए जाएंगे। रविवार को जो भी घटनाक्रम हुआ, उसका यही निचोड़ है।’

फडणवीस पर साधा निशाना
सामना के संपादकीय में महाराष्ट्र भाजपा के नेता देवेंद्र फडणवीस पर भी निशाना साधा गया है। लेख में लिखा गया है कि ‘फडणवीस ने कहा था कि वह कभी एनसीपी के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे लेकिन रविवार को हुए शपथ ग्रहण समारोह ने भाजपा का असली चेहरा लोगों के सामने ला दिया है।’ सामना के अनुसार, ‘कुछ लोग पहले से ही इस घटनाक्रम के बारे में जानते थे। जो एक साल पहले शिवसेना के साथ हुआ, वही अब एनसीपी के साथ हो रहा है। शरद पवार ने भी कहा है कि कल एक नया दिन होगा और यह कोई भूकंप नहीं है बल्कि यह तो छोटे-मोटे झटके हैं।’

Leave a Reply

Next Post

महाराष्ट्र जैसा घमासान बिहार में मचेगा; विधानसभा चुनाव में जदयू को परेशान करने वाले चिराग का दावा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना 03 जुलाई 2023। महाराष्ट्र में मचे सियासी घमासान के बीच बिहार से भी चौकाने वाली खबर सामने आ रही है। लोजपा (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान का दावा है कि जल्द ही महागठबंधन की सरकार टूट सकती है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी के कई […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड