राहुल गांधी से माफी के मुद्दे पर संसद में फिर हंगामा, दोनों सदनों की कार्यवाही मंगलवार तक स्‍थगित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्‍ली 20 मार्च 2023। संसद की कार्यवाही आज भी हंगामे की भेंट चढ़ गई. विपक्ष और पक्ष दोनों ही सदन में हंगामा करते नजर आए. हंगामे के चलते राज्‍यसभा और लोकसभा दोनों की कार्यवाही बार-बार के व्‍यवधान के बाद मंगलवार सुबह तक के लिए स्‍थगित करनी पड़ी है. भाजपा लगातार कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लंदन में दिए गए उनके बयान के लिए माफी की मांग पर अड़ी है. इधर, कांग्रेस समेत कई विपक्षी पार्टियां भी विभिन्‍न मुद्दों को लेकर हंगामा कर रही हैं. बता दें कि संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सदन की कार्यवाही पिछले कई दिनों से हंगामे की भेंट चढ़ती रही है. लोक सभा में गतिरोध सुलझाने के लिए स्पीकर ने पहल की और अलग-अलग दलों के नेताओं को चर्चा के लिए बुलाया. स्पीकर का प्रयास है कि सदन चले. सदन में बजट और फ़ाइनेंस बिल पर चर्चा होनी चाहिए. नेताओं से बैठकों में स्पीकर सभी दलों से सदन चलाने का आग्रह कर रहे हैं।

इससे पहले सदन की कार्यवाही से पहले कांग्रेस संसदीय पार्टी की बैठक हुई, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा हुई.ब्रिटेन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की हालिया टिप्पणी को लेकर संसद में गतिरोध की पृष्ठभूमि में पूर्व उपराष्ट्रपति ने लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही सुचारू रूप से चलाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि संसद की सुचारू कार्यवाही सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की है। दरअसल, विपक्ष अडानी के मुद्दे पर संसद से सड़क तक हमलावर है, तो बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान पर संसद नहीं चलने दे रही है. भाजपा का कहना है कि राहुल गांधी ने भारत और इसके लोकतंत्र का अपमान विदेशी धरती पर किया है, इसलिए उन्‍हें माफी मांगनी चाहिए. इधर, कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी ने जब कुछ गलत कहा ही नहीं, तो वह माफी क्‍यों मांगे।

इस बीच बजट सत्र खत्‍म होने में अब बस दो सप्‍ताह का समय रह गया है. बजट सत्र 6 अप्रैल को समाप्‍त होने जा रहा है. केंद्र सरकार को बजट पारित कराना है. नियमानुसार, केंद्रीय बजट को वित्तीय वर्ष की समाप्ति से पहले, यानी 31 मार्च 2023 से पहले संसद के दोनों सदनों में पारित कराना होगा. ऐसे में सरकार इस सप्ताह कोशिश कर सकती है कि बजट क्लीयरेंस की प्रक्रिया शुरू की जाए।

Leave a Reply

Next Post

विराट कोहली के विकेट पर मचा बवाल, गावस्कर ने खड़ा किया सवाल, बोले- 'उसे पता है कि वह..'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 मार्च 2023। दूसरे वनडे में भारत को 10 विकेट से ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया. ऑस्ट्रेलिया ने 11 ओवर में ही भारत द्वारा दिए गए 118 रनों के लक्ष्य को हासिल कर लिया. दूसरे वनडे में भारतीय बल्लेबाजी फ्लॉप रही. सिर्फ विराट कोहली 31 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप