शाहरुख खान की जवान का चढ़ा सभी पर खुमार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 22 अगस्त 2023। शाहरुख खान की अपकमिंग जवान की रिलीज से तीन हफ्ते पहले ही इंटरनेशनल लेवल पर फिल्म की जोरदार एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। इस पर प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने साझा किया, ”’जवान’ के लिए एडवांस बुकिंग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अमेरिका, यूएई, ओमान, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में शुरू हो गई है और जल्द ही दूसरे देशों में भी बुकिंग शुरू हो जाएगी। जवान के लिए इंटरनेशनल एग्जीबिटर्स द्वारा जल्दी एडवांस  बुकिंग शुरू करने का यह बड़ा कदम “पठान” की शानदार सफलता को देखते हुए लिया गया है और यह शाहरुख खान की फिल्म को इन देशों में ऐतिहासिक रूप से मिली बड़ी संख्या का भी असर है। आम तौर पर वे दूसरी फिल्मों के लिए ऐसा नही करते है, लेकिन दुनिया भर में पर प्रदर्शकों की दिलचस्पी और मांग के चलते जवान के लिए ऐसा किया गया। जैसे-जैसे दूसरे क्षेत्रों में एडवांस बुकिंग शुरी हो रही है, यह साफ हो गया है कि “जवान” न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी एक बिग टिकट इवेंट फिल्म है। एडवांस बुकिंग संख्या में इतनी वृद्धि देखना किसी उत्साहजनक बात से कम नहीं है, क्योंकि यह फिल्म इंडस्ट्री और थिएटर दोनों के विकास को बढ़ावा देने में प्रमुख फिल्मों की अहम भूमिका को उजागर करता है।

इन देशों में प्रशंसक बहुप्रतीक्षित फिल्म के लिए अपनी सीट्स बुकिंग करने के लिए दौड़ पड़े है। इस खबर से इंकार नही किया जा सकता क्योंकि वॉक्स, एएमसी, सिनेमार्क जैसी मशहूर सिनेमा चेन्स अपने बुकिंग पोर्टल खोलकर इस काम में अग्रणी हैं। बता दें, ‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो एटली द्वारा निर्देशित, गौरी खान द्वारा निर्मित और गौरव वर्मा द्वारा सह-निर्मित हैं। यह फिल्म 7 सितंबर 2023 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Next Post

अनूप जलोटा से मिली दीपा जोशी को "श्रृंगार हे सजना" गाने की प्रेरणा

शेयर करे“संगीत मेरी आत्मा में है” – दीपा जोशी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 22 अगस्त 2023। दीपा जोशी का ‘श्रृंगार है सजना’ पति-पत्नी के रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता हुआ एक गाना है, जिसे मुंबई में बहुमुखी प्रतिभाओ की उपस्थिति में रेड रिबन एंटरटेनमेंट द्वारा लॉन्च किया गया था। अनूप जलोटा ने […]

You May Like

नितिन हत्याकांड: धरने पर बैठे मंत्री, शव रखकर मेरठ-बिजनौर मार्ग किया जाम....|....सीएम योगी छात्रों से बोले- पाठ्यक्रम के साथ अच्छी किताबें खरीदें....|....ऑटो कंपनी की डीलरशिप के नाम पर कारोबारी को झांसे में लिया, साढ़े 3 लाख ठगकर आरोपी फरार....|....बारिश से बचने पेड़ के नीचे खड़े थे दो युवक, आकाशीय बिजली ने ली एक की जान, दूसरा अस्पताल में भर्ती....|....घर जलने की राहत राशि में देरी पड़ी भारी, CS ने तय की जिम्मेदारी....|....खड़े हनुमान मंदिर का विस्थापन रोकने तेज हुआ विरोध....|....जीतू यादव की एमआईसी में वापसी से बवाल....|....'भारत की चुनाव प्रक्रिया सबसे पारदर्शी'....|....तारा कोल ब्लॉक पर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर, भूपेश बघेल और जयराम रमेश प्रदेश को गुमराह करना बंद करें : भाजपा....|....कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव संजीव कुमार कस्सी ने किया कुसमुंडा खदान का दौरा