पति को मार डाला:नशे में चाकू लेकर मारने दौड़ा तो पत्नी ने किया वार; फिर पुलिस को किया कॉल

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

जांगजीर-चांपा 26 जुलाई 2022 । छत्तीसगढ़ के जांगजीर-चांपा में सोमवार देर शाम एक महिला ने अपने पति की धारदार हथियार से हत्या कर दी। पति शराब के नशे में घर में हंगामा और पत्नी से मारपीट कर रहा था। उसने मारने के लिए चाकू लेकर दौड़ाया तो पत्नी ने धारदार हथियार से वार कर दिया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। इस मारपीट में पत्नी भी घायल हुई है। पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची, जहां देर रात पति ने दम तोड़ दिया। मामला चांपा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, घठोली चौक के पास रहने वाला विजय सूर्यवंशी (33) सोमवार सुबह शराब पीकर घर पहुंचा और उत्पात मचाने लगा। हंगामा होता देख किसी तरह आसपास के लोगों ने उसे समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद शाम को फिर विजय शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंच गया। घर पहुंचते ही उसने पत्नी फोटो बाई से विवाद और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान विजय चाकू लेकर पत्नी पर हमला करने दौड़ा।

इस पर पत्नी फोटो बाई ने भी धारदार हथियार उठा लिया और विजय पर हमला कर दिया। इस हमले में विजय और फोटो बाई दोनों घायल हो गए। विजय को खून से लथपथ जमीन पर पड़ा देखा फोटो बाई ने डायल-112 पर कॉल किया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची और विजय और फोटो बाई को बीडीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान विजय ने देर रात दम तोड़ दिया।

पत्नी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

पत्नी फोटो बाई को भी गंभीर चोट होने के चलते अभी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है। वह बड़ी सी छेनी है। पुलिस फोटो बाई से पूछताछ का प्रयास कर रही है। दोनों के 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। बताया जा रहा है कि विजय शराब पीने का आदी था। वह अक्सर ही शराब पीकर आता और पत्नी-बच्चों से विवाद कर मारपीट किया करता था। पुलिस विजय के शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम कराएगी।

Leave a Reply

Next Post

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से छत्तीसगढ़ राज्यपाल अनुसुइया उइके ने सौजन्य भेंट कर दी शुभकामनाएं

शेयर करेप्रदेश के विभिन्न विषयों और समस्याओं को लेकर की राष्ट्रपति से चर्चा छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर, 26 जुलाई 2022। देश की नव निर्वाचित 15वीं राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण उपरांत राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने उनसे राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर शुभकामनाएं दी। राज्यपाल सुश्री उइके ने राष्ट्रपति […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत