कोरबा में रेलवे ट्रैक पर मिली युवक की क्षत-विक्षत लाश, पुलिस जांच में जुटी

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोरबा 21 अप्रैल 2026। सीएसईबी चौकी क्षेत्र अंतर्गत टीपी नगर फाटक के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक पर एक युवक की क्षत-विक्षत लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह होने पर राहगीरों की नजर पड़ी और इसकी सूचना फाटक में ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी और सीएसईबी चौकी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि टीपी नगर फाटक के पास बालकों के रेलवे ट्रैक पर यह घटना सामने आई है। फाटक के कर्मचारियों ने इसकी सूचना अपने उच्च अधिकारियों को दी। मौके पर कोरबा रेलवे आरपीएफ की पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली। मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 साल बताई जा रही है। उसके सिर और हाथ कटे हुए हैं।

सीएसईबी चौकी पुलिस ने इस मामले में मौके पर पहुंच पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सीएसईबी चौकी प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड के नए लोकायुक्त बने रिटायर जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता, राजभवन में ली शपथ

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 21 अप्रैल 2026। झारखंड हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता ने मंगलवार को राज्य के नए लोकायुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजभवन स्थित लोक भवन में आयोजित समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला