‘इंतजार करिए, अपने आप ही भारत में मिल जाएगा PoK’, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का बड़ा बयान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। केंद्रीय मंत्री वीके सिंह ने राजस्थान में एक प्रेसवार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी पार्टी कांग्रेस और उनके नेताओं पर निशाना साधने के साथ पीओके पर भी बात की। वीके सिंह ने पीओके को भारत में मिलाने की लोगों की मांग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लोगों से इंतजार करने को कहा और साथ ही कहा कि पीओके अपने आप ही भारत में मिल जाएगा।

जब उनसे पूछा गया कि लोगों ने मांग की है पीओके को भारत में विलय किया जाए। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘पीओके अपने आप ही भारत में विलय हो जाएगा, कुछ समय इंतजार करें।’ प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है।

प्रियंका गांधी में बचपना है: वीके सिंह
प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता कांग्रेस सरकार के राज में बदहाल कानून व्यवस्था, युवाओं और किसानों से वादाखिलाफी से पूरी तरह परेशान है। इसलिए भाजपा को जनता के बीच जाकर उनकी बात सुनने के लिए परिवर्तन संकल्प यात्रा निकालनी पड़ी है। इस यात्रा में जनता पूरा साथ दे रही है। 

उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके अंदर बचपना है और उनमे परपक्वता कम है।  राजस्थान में बेरोजगारी खत्म करने के लिए कांग्रेस ने बड़े बड़े वादे किए थे, लेकिन राज्य में सरकार बनने के बाद उन्होंने कहा कुछ और किया कुछ। राज्य में 17 बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजस्थान में मेहनती लोग रहते है और जब पेपर लीक होता है तो सबसे ज्यादा दुख उन्हें ही होता है। देश में सबसे महंगी बिजली राजस्थान में है। 

उत्तर प्रदेश से की राजस्थान की तुलना
वीके सिंह ने कांग्रेस पर निशना साधते हुए कह कि राजस्थान एक विकसित राज्य था, लेकिन पिछले पौने पांच वर्षों में पेपर लीक घटनाएं और महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं बढ़ी है। यहां लूट, यौन शोषण, डकैती की घटनाएं आम हो गई है।

राजस्थान की तुलना उत्तर प्रदेश से करते हुए वीके सींह ने कहा कि कभी उत्तर प्रदेश में अपराधी की संख्या बढ़ी हुई थी, लेकिन मौजूदा समय में अपराधी ढूंढने से भी नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में बदलाव जरूरी है। पीएम मोदी की सभी योजनाएं महिलाओं, दलितों और वंचितों के लिए है। भाजपा ने परिवर्तन संकल्प यात्रा के साथ राज्य में परिवर्तन लाने का मन बना चुकी है। 

Leave a Reply

Next Post

भारत में फंसे कनाडाई पीएम अब अपने ही देश की मीडिया में घिरे, विपक्षी बोले- ताजा हालात अपमानजनक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 12 सितम्बर 2023। विमान खराब होने के कारण जी20 समिट के बाद भारत में ही अटके कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को अब घरेलू स्तर पर भी तीखी प्रतिक्रिया का सामना करना पड़ रहा है। रविवार को कनाडा के प्रमुख अखबार टोरंटो सन ने ‘दिस वे […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप