कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो दहशतगर्द ढेर, ऑपरेशन जारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कश्मीर 07 मई 2024। दक्षिण कश्मीर के जिला कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए हैं। इनमें से दो आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। शवों की पहचान किए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऑपरेशन अभी चल रहा है। कश्मीर जोन पुलिस ने यह जानकारी दी है। सोमवार देर रात आतंकियों के साथ शुरू हुई मुठभेड़ मंगलवार सुबह दूसरे दिन फिर शुरू हुई। देर रात कुलगाम के रेडवानी इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर पुलिस, सीआरपीएफ, सेना की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया। इलाके में प्रवेश तथा निकासी के सभी रास्तों को सील कर दिया गया। घेरा सख्त होता देख आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी।

हालांकि, देर रात तक कोई आतंकी मारा नहीं गया। अंधेरा होने की वजह से सुरक्षाबलों की ओर से अतिरिक्त सतर्कता बरती गई, ताकि किसी प्रकार का नुकसान न होने पाए। मंगलवार सुबह एक बार फायरिंग शुरू हुई।

पुंछ में आतंकियों ने सैन्य वाहनों को बनाया था निशाना

शनिवार शाम को पुंछ जिले की सुरनकोट तहसील के डन्ना शाहसितार क्षेत्र में वायुसेना के वाहनों पर आतंकी हमला किया गया। इस हमले में पांच वायु सैनिक घायल हो गए। घायलों में शामिल विक्की पहाड़े बलिदान हो गए। हमले के बाद से ही सुरनकोट व मेंढर के 20 किलोमीटर तक क्षेत्र में घेराबंदी की गई है। ड्रोन की भी मदद ली जा रही है। सुरक्षा बलों ने बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया है। इलाके में सेना, जम्मू-कश्मीर पुलिस और एसओजी के एक हजार से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाल रखा है। 

पुलिस ने दो आतंकवादियों के स्केच किए जारी

सोमवार को सेना ने दो आतंकवादियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों का पता बताने वाले को 20 लाख रुपये दिए जाने की घोषणा भी की गई है। इसके साथ ही कुछ लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

अभिनय संस्थानों को 'दुकानें' कहने वाली रत्ना पाठक की टिप्पणी पर अनुपम खेर की प्रतिक्रिया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 07 मई 2024। अनुपम खेर ने अभिनय संस्थानों को दुकानें कहने संबंधी रत्ना पाठक शाह की टिप्पणी पर खुलकर बात की। पिंकविला को दिए इंटरव्यू में अनुपम ने कहा, यह उनकी राय है। उन्होंने कहा, ”मुझे प्रतिक्रिया देने की जरूरत नहीं है. यह उसका दृष्टिकोण […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप