केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा बयान, कहा- राहुल गांधी के लिए विदेशी अपने हैं और ‘अपने देश के लोग बेगाने’

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 22 अप्रैल 2025। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी के लिए विदेशी अपने हैं और ‘अपने देश के लोग बेगाने’। मौर्य ने मंगलवार को अपने आधिकारिक “एक्स” खाते पर एक पोस्ट में कहा “ राहुल गांधी के लिए विदेशी अपने हैं और ‘अपने देश के लोग बेगाने’।” उन्होंने इसी पोस्ट में कहा “कड़वी सच्चाई यह है कि संविधान की किताब की आड़ लेकर वह लगातार अपने नेतृत्व की कमी को छिपाने का नाहक प्रयास कर रहे हैं।

मौर्य ने कहा कि इस किताब को लेकर दर-दर भटकने के बावजूद उनको कोई फायदा नहीं मिलने वाला। ‘‘अब देश-विदेश में उनको कोई भी गंभीरता से नहीं लेता है।” उप मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी की छवि एक मसखरा नेता की बन चुकी है और कांग्रेस के कई नेता भी यह सच महसूस करते हैं। उन्होंने कहा ‘‘लेकिन 50 से ज़्यादा चुनाव पार्टी को हराने के बाद भी कांग्रेस के इस शाही परिवार के गांधी पर कोई उंगली नहीं उठा सकता।

Leave a Reply

Next Post

मुंबई में टेक्सटाइल और स्टील उद्योग के राष्ट्रीय कार्यक्रमों में सीएम विष्णुदेव साय होंगे शामिल, नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की देंगे जानकारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 अप्रैल 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 23 और 24 अप्रैल को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आयोजित वस्त्र एवं इस्पात उद्योग के दो प्रतिष्ठित राष्ट्रीय आयोजनों में शामिल होंगे. मुख्यमंत्री साय इन अवसरों पर राज्य की नई औद्योगिक नीति, निवेश की संभावनाएं और अधोसंरचना […]

You May Like

कश्मीर के बाद अब उत्तराखंड में बर्फबारी....|....अमेरिका में कार्गों प्लेन गाड़ियों से टकराया, 5 मौतें:3 की हालत गंभीर....|....दिल्ली पीजी हादसा- मलबे से एक और शव मिला....|....सही गिनती, सही आंकड़े, सही हिस्सेदारी, सामाजिक न्याय: नाना भाऊ पटोले....|....बॉलीवुड के ‘सिंघम’ अजय देवगन ने बढ़ाया हरिद्वार इंटरनेशनल आयुर्वेद का गौरव....|....जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश