इस चुनाव में दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे – दीपक बैज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 24 अक्टूबर 2024। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि अबकी बार हम दक्षिण में नया इतिहास रचेंगे। जनता के आर्शिवाद से यहां से कांग्रेस के प्रत्याशी आकाश शर्मा चुनाव जीतेंगे। दक्षिण विधानसभा का चुनाव में साय सरकार के 11 माह के कुशासन के खिलाफ जनता मतदान करने को तत्पर है। 11 माह में राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था भाजपा की वायदाखिलाफी, सरकार का कुशासन बड़ा चुनावी मुद्दा होगा। केई सरकार 11 माह के अल्प समय में ही इतनी ज्यादा अलोकप्रिय साबित हो सकती है। इसका उदाहरण छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार है। जनता भाजपा सरकार से ऊब चुकी है, अतः जनमानस भाजपा के खिलाफ है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा के राज में आम आदमी अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रहा है। राजधानी में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुराचार हो गया। राजधानी में भाजपा के राज में 4 बार गोली चल गयी, अंतरराष्ट्रीय गैंग पर पैर पसार रहे राजधानी चाकूपुर बन गया, मरीन ड्राइव मर्डर ड्राइव बन गया है। रायपुर की कानन व्यवस्था बिगड़ गयी है। इन सब मुद्दो को लेकर कांग्रेस दक्षिण के उपचुनाव में जनता के बीच जायेगी। सन 2000 में छत्तीसगढ़ का निर्माण हुआ और जीतने उपचुननाव हुआ सबसे ज्यादा उपचुनाव कांग्रेस ने जीता है। दक्षिण के उपचुनाव के लिये कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक तैयारी भी पूरी है। सभी 19 वार्डो में पार्टी की बूथ कमेटियां चुनाव में जुट गयी है। वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी दी जा चुके है, सरकार की असफलता से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है। युवा प्रत्याशी होने के कारण कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में दक्षिण उपचुनाव को लेकर उत्साह है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि सभी के मन में भाजपा सरकार को लेकर डर समाया हुआ है, लोग भयभीत है और इन सरकार के खिलाफ में छत्तीसगढ़ की जनता का आक्रोश और गुस्सा है। कांग्रेस सरकार में कानून का राज था। पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार में झीरम जैसी घटना हुयी है क्या? क्या आदिवासी का 200 घर जला है क्या? झलियामारी जैसी घटना हुई क्या? बलौदाबाजार जैसे कलेक्टर एसपी ऑफिस जला क्या? कवर्धा में हुये 3 बेटो की हत्या हुई क्या? भाजपा की सरकार में बस्तर का बेटा राजधानी रायपुर में सुरक्षित नहीं है, अंबिकापुर और सूरजपुर का बेटा रायपुर में सुरक्षित नहीं है, माता बहने बस स्टैण्ड में सुरक्षित नहीं है, निर्दोष आदिवासी को फर्जी एनकाउंटर में मारा जा रहा है और निर्दोष आदिवासियों को जेल भेजने का काम सरेंडर करने का काम हो रहा है। पहले बलौदाबाजार में निर्दोष लोगो को षड़यंत्र कर जेल भेजने का काम किया और साहू समाज के लोगों को टारगेट कर मारने का काम कर रहे है। विष्णुदेव का सुशासन नहीं बल्कि विष्णु कुशासन है और यह सरकार छत्तीसगढ़ में सिरियस किलर की तरह काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के जनता और लोगो, युवा के खिलाफ अन्याय करोगे तो कांग्रेस के दिग्गज नेता और कांग्रेस पार्टी भाजपा सरकार के खिलाफ लड़ाई लड़ने को तैयार है। भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को बर्बाद करने का काम किया। भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ में विफल साबित हो चुकी है।

Leave a Reply

Next Post

दलितों के मुद्दे पर भाजपा का कांग्रेस पर आरोप- प्रियंका के नामांकन के दौरान खरगे को कमरे से निकाला

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 24 अक्टूबर 2024। प्रियंका गांधी ने बुधवार को केरल की वायनाड लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया। इस दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाया है। वहीं कांग्रेस ने भी भाजपा पर पलटवार […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी