रोहिणी में सीआरपीएफ स्कूल के पास तेज धमाके से दहले लोग, एफएसएल टीम ने एकत्र किए नमूने

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2024। रोहिणी के प्रशांत विहार इलाके में रविवार को धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सीआरपीएफ स्कूल की दीवार से सुनाई दी थी। धमाके के बाद धुएं का गुबार भी दिखाई दिया। डीसीपी रोहिणी अमित गोयल ने बताया कि एक्सपर्ट को बुलाया। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। रोहिणी के डीसीपी अमित गोयल ने बताया कि धमाके के कारणों का पता लगाने के लिए एक्सपर्ट्स को बुलाया गया। यह स्पष्ट नहीं है कि धमाका किस प्रकार का था और इसका स्रोत क्या है। डीसीपी ने कहा कि विशेषज्ञ टीम ही स्थिति की विस्तृत जानकारी दे पाएगी। क्राइम ब्रांच स्पेशल सेल स्पेशल स्टाफ सब मौके पर पहुंचे।

वहीं, घटना की जानकारी फायर ब्रिगेड विभाग को सुबह करीब 7:50 बजे दी गई, जिसके बाद तुरंत दो दमकल गाड़ियां भेजी गईं। हालांकि, अभी तक दीवार में आग लगने या क्षति की कोई जानकारी नहीं मिली है। टीम लगातार इलाके में सर्चिंग कर रही हैं। दिल्ली पुलिस ने बताया कि सुबह 7:47 बजे एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसमें कॉलर ने बताया कि सीआरपीएफ स्कूल सेक्टर-14 रोहिणी के पास बहुत शोर के साथ एक विस्फोट हुआ है। थानाप्रभारी/पीवी एवं स्टाफ मौके पर पहुंचे, जहां स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त होने के साथ दुर्गंध आ रही थी। पास की दुकान और दुकान के पास खड़ी कार के शीशे क्षतिग्रस्त पाए गए। कोई घायल नहीं हुआ है।

मौके पर क्राइम टीम, एफएसएल टीम और बम निरोधक दस्ता पहुंचा। धटनास्थल की घेराबंदी कर दी गई है। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर है। विस्फोट के कारणों पर गौर किया जा रहा है। स्पेशल सेल के सूत्र के मुताबिक मौके पर स्पेशल सेल की टीम भी मौजूद है। आसपास कई सीसीटीवी के फुटेज को खंगालने में जुटी है। रोहिणी जिला के डीसीपी समेत अन्य अधिकारियों द्वारा ये शख्त निर्देश दिया गया है कि कोई भी सीसीटीवी का कोई भी क्लिप लीक नहीं होना चाहिए। वहीं, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। धमाके की आवाज सुनकर इलाके के लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए। एक स्थानीय निवासी ने कहा, “सुबह करीब 7.30 बजे थे जब हमने बहुत तेज आवाज सुनी। हमें लगा कि पास में एक एलपीजी सिलेंडर फट गया है। हमने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को मामले की जानकारी दी। कई दुकानों के शीशे टूट गए।

पास में रहने वाले राकेश गुप्ता ने बताया कि विस्फोट के तुरंत बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। गुप्ता ने कहा, “जो कुछ हुआ है उसे लेकर हम बहुत भ्रमित हैं। पुलिस टीमें जांच कर रही हैं।” विस्फोट स्थल के बहुत करीब धूप के चश्मे की दुकान चलाने वाले सुमित ने कहा, “मेरी खिड़की के शीशे टूट गए। मेरी दुकान के अंदर सब कुछ जमीन पर गिर गया। यह बहुत तेज विस्फोट था।

Leave a Reply

Next Post

गैंगस्टर पर हर साल 40 लाख रुपये खर्च करता है परिवार, चचेरे भाई ने बताया कैसे पड़ा लॉरेंस नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2024। सलमान खान को धमकी देने का मामला हो, या फिर एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या, पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या, सभी मामलों में एक ही समान बात है और वो है जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई। लॉरेंस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान