‘जातीय जनगणना पर झूठ फैला रहे हैं राहुल गांधी’, JDU ने साधा निशाना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सीवान 18 मई 2025। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) सीवान इकाई की ओर से जिला अतिथि गृह के सभागार में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि राहुल गांधी जातीय जनगणना को लेकर जो बयान दे रहे हैं, वह पूरी तरह से झूठ और भ्रम फैलाने वाला है। उन्होंने राहुल गांधी को “राजनीतिक लंपट” बताया और कहा कि जनता उन्हें गंभीरता से नहीं लेती। चन्द्रकेतु सिंह ने कहा कि जातीय जनगणना को सबसे पहले बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने शुरू किया। कांग्रेस पार्टी ने कभी भी इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं लिया। राहुल गांधी इसे तेलंगाना मॉडल से जोड़ रहे हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि तेलंगाना ने बिहार का ही अनुसरण किया है।

उन्होंने बताया कि तेलंगाना सरकार ने आज तक जनगणना के आंकड़े सार्वजनिक नहीं किए, जबकि बिहार सरकार ने 215 पन्नों की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें 215 जातियों की सूची दी गई है। राहुल गांधी ने जो यह आरोप लगाया कि उन्हें बिहार पुलिस ने रोका, वह पूरी तरह से झूठ है। अगर उन्हें रोका गया होता तो वे पहुंचे कैसे? यह सिर्फ एक राजनीतिक नाटक है। चन्द्रकेतु सिंह ने कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि यह वही पार्टी है जिसने आपातकाल के समय संविधान और प्रेस की स्वतंत्रता को कुचला था, और आज लोकतंत्र की बातें कर रही है। इस मौके पर जदयू के अन्य वरिष्ठ नेता जैसे मुख्य प्रवक्ता निकेश चंद्र तिवारी, जिला प्रवक्ता सुनील कुमार, मीडिया प्रभारी संतोष कुंवर और जिला उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Next Post

इंडिया कप सीजन 3: प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट लीग लाखों लोगों को लुभाने के लिए तैयार

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 19 मई 2025। इंडिया कप सीजन 3 के लिए उल्टी गिनती शुरू हो गई है, यह प्रीमियर टेनिस बॉल क्रिकेट लीग जमीनी स्तर के खेल मनोरंजन में मील का पत्थर स्थापित करने का वादा करती है। 27 मई, 2025 को शुरू होने वाली […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत