भिलाई में दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म: भाजपा सरकार के सुशासन के पोल खोल रहे हैं – वंदना राजपूत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 05 जुलाई 2026। भिलाई छावनी थाना क्षेत्र में दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि यह घटना पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह केवल एक जघन्य अपराध नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था और बच्चियों की सुरक्षा में पूरी तरह विफलता का प्रमाण है। प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि सरकार “सुशासन” और “सुरक्षा” के दावे करती है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि प्रदेश में बेटियां और मासूम बच्चियां असुरक्षित हैं। प्रतिदिन 8 से 9 महिलाएं और बच्चियां दुष्कर्म के शिकार हो रहे हैं। अपराधियों में कानून का भय खत्म होता जा रहा है, और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।

कांग्रेस ने इस घटना की निष्पक्ष, त्वरित और फास्ट-ट्रैक जांच की मांग करते हुए दोषियों को कठोरतम सजा देने की मांग की है। साथ ही पीड़ित बच्चियों और उनके परिवार को तत्काल चिकित्सा, मनोवैज्ञानिक, आर्थिक सहायता और पूर्ण सुरक्षा उपलब्ध कराई जाए।

प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता वंदनाराजपूत ने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं किसी भी सभ्य समाज में अस्वीकार्य हैं। बढ़ते आपराध को लेकर के भाजपा को इस विषय पर विशेष चिंतन करना चाहिए। भाजपा सरकार को बयानबाजी छोड़कर ठोस कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दरिंदगी दोबारा न हो।

Leave a Reply

Next Post

कॉर्पाेरेट परस्त मोदी सरकार के ईपीएफओ नियम में बदलाव से कर्मचारियों के रिटायरमेंट फंड को बड़ा नुकसान - कांग्रेस

शेयर करेनए नियम में नियोक्ता/कंपनी का अंशदान, 12 प्रतिशत की बाध्यता हटाकर मात्र 1,800 तक ही सीमित कर दिया गया है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 05 जुलाई 2026। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के लिए जारी नए नियमों को केंद्र सरकार द्वारा थोपा गया कर्मचारी विरोधी निर्णय बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य […]

You May Like

गाय-बछड़ों को ठूंसकर ले जा रहे थे, 2 गिरफ्तार....|....कोलकाता की पांच मंजिला बिल्डिंग में आग, 9 मौतें....|....मराठी नहीं जानने वाले महाराष्ट्र में ऑटो–टैक्सी नहीं चला पाएंगे....|....सुप्रीम कोर्ट में सरकार बोली-NEET का सिस्टम फूलप्रूफ, तोड़ना मुश्किल....|....फर्जी दिव्यांगता सर्टिफिकेट मामले की सुनवाई के लिए बनेगा विशेष मेडिकल बोर्ड, त्वरित जांच कर दी जाएगी रिपोर्ट....|....एक जनवरी से राज्य के सभी अस्पतालों को डिजिटल करने का लक्ष्य लेकर करें काम: श्याम बिहारी जायसवाल....|....भारत 600वें टेस्ट में जीता, श्रीलंका 165 रन से हारा....|....अपर कलेक्टर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप....|....बिना मैच खेले ही प्री क्वार्टरफाइनल में पहुंचे सात्विक-चिराग....|....स्वास्थ्य मंत्री से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय