एसईसीएल इंदिरा विहार में फ्रेंडली क्रिकेट मैच फॉर विमेंस सम्पन्न

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बिलासपुर 19 अप्रैल 2023। श्रद्धा महिला मंडल एसईसीएल बिलासपुर की अध्यक्षा श्रीमती पूनम मिश्रा के कुशल मार्गनिर्देशन में आयोजित फ्रेंडली क्रिकेट मैच फॉर विमेंस इंदिरा विहार स्पोर्ट्स ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में एसईसीएल में कार्यरत महिलाएं तथा एसईसीएल परिवार की महिलाओं ने हिस्सा लिया। यह रोमांचक मैच एरिया बनाम मुख्यालय एसईसीएल के मध्य खेला गया। टॉस जीत कर मुख्यालय एसईसीएल की टीम ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। मुख्यालय टीम की सधी हुई गेंदबाजी के बीच एरिया की टीम ने 45 रन बना कर जीत के लिए 46 रनो का लक्ष्य दिया। जिसे मुख्यालय की टीम ने 7 ओवर में लक्ष्य पूरा करते हुए शानदार जीत हासिल की। मैच काफी रोमांचक रहा। दोनो टीम के खिलाड़ी किसी से भी तनिक भी कम ना थे। मुख्यालय एसईसीएल की श्रीमती रेहाना खान और श्रीमती आशा राय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल कराया।

प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब श्रीमती रेहाना खान, बेस्ट बॉलर का खिताब श्रीमती संगीता कापरी, बेस्ट बैट्समैन का पुरस्कार श्रीमती आशा रॉय को मिला और बेस्ट फिल्डर का पुरस्कार श्रीमती दीपाली आदित्य पवार को मिला। इस अवसर पर एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एस.के. पाल, निदेशक तकनीकी (योजना परियोजना) एस. एन. कापरी तथा निदेशक (कार्मिक) देबाशीष आचार्या विशिष्ट अतिथि बतौर दर्शक दीर्घा में उपस्थित रहे। इस माकुल अवसर पर महिला मंडल एवं विप्स की सदस्याएं, विभिन्न विभाग के अधिकारीगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। कमेंट्री का दायित्व हरीश यादव ने निभाया जबकि एम्पायरिंग पुष्कर राई ने किया। श्रीमती पूनम मिश्रा ने अंत में विजयी खिलाडियों को बधाई दी एवम इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा इस आयोजन में प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से जुड़े सभी को धन्यवाद तथा आभार व्यक्त किया।
मुख्यालय टीम की खिलाड़ी श्रीमती शाइनी जॉर्ज (कप्तान), श्रीमती रीतांजलि पाल, श्रीमती संगीता कापरी, श्रीमती रेहाना खान, श्रीमती आशा राय, श्रीमती रेणु सिन्हा, श्रीमती दुर्गेश जयसवाल, श्रीमती किरण उपाध्याय, श्रीमती कविता कुमार, श्रीमती नीता त्रिपाठी, श्रीमती सीमा प्रसाद, श्रीमती दीपिका साहू रहीं, वहीं एरिया टीम की खिलाड़ी श्रीमती ज्योति राठौड़ (कप्तान), श्रीमती पूनम झा, श्रीमती हरजिंदर ढिल्लन, श्रीमती रोजी कुमार, श्रीमती दीपाली आदित्य पवार, श्रीमती ज्योति प्रसाद, श्रीमती चुमकी हलधर, श्रीमती शिक्षा कौरव, श्रीमती कीर्ति गुप्ता,  श्रीमती संगीता शर्मा, श्रीमती समर्पिता मुखर्जी, श्रीमती द्विवेदी और श्रीमती अनुपमा जूलियट रहीं।

Leave a Reply

Next Post

राजस्व मामलों का समय सीमा में निराकरण सुनिश्चित करें अधिकारी : डॉ. संजय अलंग

शेयर करेसंभागायुक्त ने ली राजस्व अधिकारियों की बैठक छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बिलासपुर 20 अप्रैल 2023। बिलासपुर संभाग के कमिश्नर डॉ. संजय अलंग ने कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा जनपद सभाकक्ष में बैठक लेकर राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने जिले में राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजस्व प्रकरणों […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप