रजनीकांत और कमल हासन का ऐतिहासिक मिलन, ‘थलाइवर 173’ से रचेगा नया अध्याय

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

(अनिल बेदाग)

मुंबई 06 नवंबर 2025। भारतीय सिनेमा के दो महानायक – सुपरस्टार रजनीकांत और कमल हासन  अब एक ऐतिहासिक सफर में साथ नज़र आएंगे। रजनीकांत की अगली भव्य फिल्म ‘थलाइवर 173’ को प्रस्तुत कर रहा है राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल, जिसका निर्देशन करेंगे लोकप्रिय फिल्मकार सुंदर सी।

यह फिल्म सिर्फ एक सिनेमाई प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि रजनीकांत और कमल हासन की 50 साल पुरानी दोस्ती और भाईचारे का उत्सव भी है। इस सहयोग के साथ राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल अपने 44 गौरवशाली वर्ष भी मना रहा है।

कमल हासन और आर. महेंद्रन द्वारा निर्मित यह मेगा प्रोडक्शन रजनीकांत के करिश्माई अभिनय और सुंदर सी के निर्देशन का संगम होगा। फिल्म को रेड जायंट मूवीज़ के ज़रिए पोंगल 2027 पर भव्य रूप से रिलीज़ किया जाएगा।

सिनेप्रेमियों के लिए यह जोड़ी एक भावनात्मक और ऐतिहासिक क्षण लेकर आ रही है, जब दो दिग्गज फिर एक साथ भारतीय सिनेमा का स्वर्ण अध्याय लिखेंगे।

Leave a Reply

Next Post

जल्द डिजिटल धमाका करने वाली है निकिता रावल निकिता रावल का नया डिजिटल धमाका आने को तैयार!

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   (अनिल बेदाग) मुंबई 06 नवंबर 2025। अपनी ग्लैमरस अदाओं और दमदार परफॉर्मेंस से दर्शकों को मोहित करने वाली अभिनेत्री निकिता रावल ने हाल ही में अपने नए शूट की बिहाइंड-द-सीन झलकियाँ साझा कर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है। तस्वीरों में निकिता का स्टाइलिश अंदाज़ […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ