कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा – अगर कच्चा तेल हुआ सस्ता, फिर पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 26 मई 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को दावा किया कि 12 साल पहले के मुकाबले आज कच्चे तेल की कीमत कम है, लेकिन मोदी सरकार मुनाफाखोरी में लगी है। खरगे ने पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) की 27 मई, 2014 की एक विज्ञप्ति का हवाला देते हुए सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “हाथ कंगन को आरसी क्या, पढ़े-लिखे को फ़ारसी क्या! पीआईबी के अधिकृत बयान के अनुसार, आज से ठीक बारह साल पहले 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सत्ता संभाली थी, उस दिन कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर के मुकाबले रुपया की कीमत 58.59 रुपये थी। उस समय पेट्रोल 71.51 रुपये और डीज़ल 56.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

उन्होंने कहा, “आज कच्चे तेल की कीमत 99 डॉलर प्रति बैरल से कम है, लेकिन पेट्रोल और डीज़ल के दाम बढ़कर क्रमशः 102.12 रुपये और 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।” उन्होंने कहा कि कच्चा तेल सस्ता हुआ, लेकिन पेट्रोल करीब 42.8 प्रतिशत और डीज़ल करीब 67.9 प्रतिशत महंगा हो गया। खरगे का कहना है, “हर अर्थशास्त्री जानता है कि पेट्रोल-डीज़ल की महंगाई का असर हर क्षेत्र पर पड़ता है। परिवहन से लेकर खाद्य वस्तुओं तक, आम आदमी पर महंगाई की मार बढ़ती है। इसके बावजूद सरकार की मुनाफ़ाख़ोरी जारी है।

उन्होंने कहा, “सवाल सीधा है कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ, तो पेट्रोल-डीज़ल महंगा क्यों ? जनता को राहत क्यों नहीं ?” पेट्रोल और डीजल की कीमतों में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि की गयी। पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़ाये गये हैं। पिछले दो सप्ताह से भी कम समय में यह चौथी बार है जब कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली सरकार ने आयुष कौशल, रोजगार अवसरों को बढ़ावा देने के लिए एचएसएससी से समझौता किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 26 मई 2026। ‘हेल्थकेयर सेक्टर स्किल काउंसिल’ (एचएसएससी) ने आयुर्वेद, योग और संबद्ध पारंपरिक स्वास्थ्य देखभाल विषयों में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने के लिए एक आयुर्वेद कॉलेज के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत