जियो स्टूडियोज़ की फ़िल्मों ने शिकागो फिल्म फेस्टिवल में बिखेरी चमक

admin
शेयर करे

साली मोहब्बत’, ‘घमासान’ और ‘बन टिक्की’ ने लूटी महफ़िल

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 25 सितंबर 2025। जियो स्टूडियोज़ की तीन बहुप्रतीक्षित फ़िल्में—साली मोहब्बत, घमासान और बन टिक्की—ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सीएसएएफएफ) में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह फ़िल्में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए खंड “भारत से दुनिया तक” का हिस्सा बनीं। रेड कार्पेट पर प्रतीक गांधी (घमासान) और शबाना आज़मी (बन टिक्की) ने अपनी मौजूदगी से रौनक बढ़ाई। उन्होंने प्रवासी दर्शकों और मीडिया के साथ अपनी रचनात्मक यात्रा और फ़िल्मों पर दिलचस्प चर्चाएँ कीं। फेस्टिवल का आगाज़ साली मोहब्बत से हुआ, जिसने अपने रहस्य और सस्पेंस से सभी को बांधे रखा। इसके बाद घमासान की स्क्रीनिंग हुई, जिसमें प्रतीक गांधी और अरशद वारसी के दमदार अभिनय को ज़बरदस्त सराहना मिली। वहीं, फेस्टिवल की मार्की स्क्रीनिंग रही बन टिक्की, जिसे अपनी भावनात्मक कहानी और शबाना आज़मी, ज़ीनत अमान, अभय देओल, नुसरत भरुचा और रोहन सिंह जैसे सितारों की शानदार परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिली।

तिग्मांशु धूलिया द्वारा निर्देशित घमासान एक ग्रामीण थ्रिलर है, जो भारत के हृदयस्थल की तनावपूर्ण दुनिया और उसकी जड़ों से संवाद को उजागर करती है। वहीं, फ़राज़ आरिफ़ अंसारी की बन टिक्की बचपन, पहचान और साहस की कोमल लेकिन प्रभावशाली दास्तान है। टिस्का चोपड़ा के निर्देशन में बनी साली मोहब्बत एक रोमांचक मिस्ट्री ड्रामा है, जो अंत तक दर्शकों को अनुमान लगाते रहने पर मजबूर करती है।

निर्माण की बात करें तो बन टिक्की का निर्माण ज्योति देशपांडे, दिनेश मल्होत्रा, मरिजके डिसूसा और मनीष मल्होत्रा ने किया है। घमासान को ज्योति देशपांडे, पीयूष सिंह, अश्विनी चौधरी, अभयानंद सिंह और सौरभ गुप्ता ने प्रोड्यूस किया है। वहीं साली मोहब्बत को ज्योति देशपांडे, मनीष मल्होत्रा और दिनेश मल्होत्रा ने मिलकर प्रोड्यूस किया।

Leave a Reply

Next Post

भजन सम्राट अनुप जलोटा का मिशन 500

शेयर करेनई आवाज़ों को मिलेगा मंच (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 सितंबर 2025। पद्मश्री से सम्मानित भजन सम्राट अनुप जलोटा ने अपने नए संगीत लेबल @officialanupjalota की शुरुआत यूट्यूब पर की है। इस पहल का उद्देश्य भक्ति संगीत की दुनिया में 500 नई आवाज़ों को अवसर और मार्गदर्शन देना […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट