नीट में विफल होने पर छात्रा ने की आत्महत्या, राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 सितंबर 2022। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी NEET UG 2022 का परिणाम जारी हो चुका है। इस परीक्षा में करीब 9 लाख उम्मीदवारों ने सफलता प्राप्त की है। हालांकि, लाखों छात्र ऐसे भी हैं जो परीक्षा में सफल नहीं हो पाए हैं। परीक्षा के परिणाम को जारी हुए अभी 24 घंटे का समय भी नहीं हुआ है और विफल होने के सदमे के कारण एक आत्महत्या का मामला सामने आ गया है। तमिलनाडु के तिरुवल्लुर ज़िले में एक 19 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर आत्महत्या करने के बाद मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने यह कदम NEET-UG परीक्षा को पास करने में विफल रहने के बाद लिया। परीक्षा के परिणाम कल रात घोषित किए गए थे। वह अपने आवास पर फंदे से लटकी हुई पाई गई। जानकारी के मुताबिक छात्रा ने परिणाम घोषित होने के कुछ ही देर बाद अपनी जान दे दी। 

पहले भी कई मामले सामने आए
घटना के बारे में पता चलते ही छात्रा के परिवार वाले उसे चेन्नई के केएमसी अस्पताल ले गए, लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें कि तमिलनाडु में नीट के किसी छात्र की आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है। परीक्षा से एक दिन पहले जुलाई में तमिलनाडु के अरियालुर में एक छात्रा ने परीक्षा में विफल होने के डर से आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले जुलाई की शुरुआत में एक 18 वर्षीय नीट छात्र ने भी परीक्षा के दवाब में आत्महत्या कर ली थी। 

राहुल गांधी ने की परिजनों से मुलाकात
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान आत्महत्या करने वाली छात्रा के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतका के परिवार को सात्वाना दी है। परिवार के सदस्यों ने राहुल को परीक्षा लिखने की कठिनाइयों के बारे में बताया और कहा कि वे मांग कर रहे हैं कि नीट परीक्षा को समाप्त कर दिया जाए। 

क्या रहा है परीक्षा का परिणाम?
NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया गया था। परीक्षा में 18 लाख 72 हजार 343 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इनमें से 17 लाख 64 हजार 571 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा देने वालों में 10 लाख 01 हजार 15 छात्राएं तथा 07 लाख 63 हजार 545 छात्र शामिल हैं। इनमें से कुल 09 लाख 93 हजार 69 विद्यार्थियों को काउंसलिंग के लिए योग्य घोषित किया गया है। तमिलनाडु से 1,32,167 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में भाग लिया था। इनमें से 67,787 सफल घोषित किए गए हैं। 

Leave a Reply

Next Post

मिशन 2024 पर निकले राहुल, कन्याकुमारी में शुरू की 'भारत जोड़ो' यात्रा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 08 सितंबर 2022। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ कन्याकुमारी से ‘भारत जोड़ो’ यात्रा की विधिवत शुरुआत कर दी है। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है तथा इससे संगठन को संजीवनी मिलने […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप