गौतम गंभीर पर आरोप लगाने के बाद मुश्किल में श्रीसंत, एलएलसी के कमिश्नर ने थमाया नोटिस

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 08 दिसंबर 2023। भारत के पूर्व तेज गेंदबाज श्रीसंत पूर्व ओपनर गौतम गंभीर पर आरोप लगाने के बाद मुश्किलों में घिर गए हैं। श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाया था कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज ने उन्हें लीजेड्स लीग क्रिकेट (एलएलसी) के मैच के दौरान फीक्सर कहा था। अब एलएलसी के कमिश्नर ने इस मामले में श्रीसंत को कानूनी नोटिस भेजा है। एलएलसी कमिश्नर उनके सोशल मीडिया पर दिए गए बयान से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि यह तेज गेंदबाज की ओर से अनुबंध का उल्लंघन है। एलएलसी द्वारा जारी कानूनी नोटिस के अनुसार, मैदान पर घटना के बारे में सोशल मीडिया पर श्रीसंत का बयान अनुबंध का उल्लंघन था। माना जा रहा है कि नोटिस में कहा गया है कि श्रीसंत के साथ तब तक कोई बातचीत संभव नहीं है जब तक वह सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए सभी वीडियो नहीं हटा देते। नोटिस में इस बात पर भी जोर दिया गया है कि मैदानी अंपायरों ने मैदान पर गंभीर द्वारा किसी अपशब्द के इस्तेमाल का जिक्र नहीं किया है।

गंभीर के पोस्ट पर श्रीसंत का कमेंट

घटना के बाद गंभीर ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की। इसमें वह मुस्कुरा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मुस्कुराइए! जब दुनिया में लोग सिर्फ ध्यान खींचने की कोशिश कर रहे हैं।” अब श्रीसंत ने उनके पोस्ट पर डायरेक्ट कमेंट करके अपना गुस्सा निकाला।

श्रीसंत ने गंभीर के पोस्ट पर क्या लिखा?
श्रीसंत ने कमेंट में लिखा, ”आपने एक खिलाड़ी और एक भाई की सीमाओं को पार कर लिया है। आप लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। फिर भी हर क्रिकेटर के साथ विवादों में उलझे रहते हैं। आपके साथ क्या समस्या है? मैंने बस मुस्कुराया और देखा। आपने मुझे फिक्सर करार दिया? सच में? क्या आप सुप्रीम कोर्ट से ऊपर हैं? आपके पास इस तरह से बोलने और जो चाहे कहने का कोई अधिकार नहीं है। आपने मौखिक रूप से अंपायरों को भी गाली दी और फिर भी आप मुस्कुराने की बात करते हैं?”

Leave a Reply

Next Post

ब्रैवाडो भारत में लॉन्च किया गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 09 दिसंबर 2023। आज के जमाने में पुरुषों को संवारने का दावा करने वाले अनगिनत ग्रूमिंग प्रॉडक्ट्स बाजार में मौजूद हैं। इनमें समाज में अपनी जगह बनाने और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने की होड़ लगी है। ठीक ऐसे ही समय एक नए लक्जरी […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ