स्वामी आत्मानंद स्कूल के बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व शत प्रतिशत मतदान का दिया संदेश

स्वीप के अंतर्गत स्कूलों में विविध कार्यक्रम आयोजित

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 20 अगस्त 2023। आगामी विधानसभा निर्वाचन के अंतर्गत 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले सभी बालक बालिकाओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर संजीव झा के निर्देशानुसार डीईओ डीके कौशिक के मार्गदर्शन में आज जिले में संचालित 18 अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के साथ-साथ सभी 31 स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में मानव श्रृंखला एवं मानव आकृति का निर्माण कराया गया।

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय समूह के जिला प्रभारी रामेश्वर जायसवाल ने बताया कि आज एवम् कल सभी मतदान केंद्रों में 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले छात्र छात्राओं के नाम मतदाता सूची में जोड़े जाने हेतु जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय हायर सेकेंडरी विद्यालय के प्राचार्यों को निर्देशित किया गया है।

प्राचार्यों के द्वारा 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी बच्चों के नाम चिन्हित कर 2 दिनों में 100% मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इसी क्रम में लोगों को मतदान हेतु प्रेरित करने के लिए आज सभी स्वामी आत्मानंद विद्यालयों में मानव श्रृंखला एवं मानव आकृति का निर्माण कराया गया। घुट्कु, पचपेड़ी सहित कई विद्यालयों में मतदाता जागरूकता रैली भी निकाली गईं।

Leave a Reply

Next Post

ईडी द्वारा पेश चार्जशीट में भाजपा का राजनैतिक एजेंडा साफ दिख रहा: कांग्रेस

शेयर करेकेंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा की अनुषांगिक संगठन बन गयी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 20 अगस्त 2023। कांग्रेस ने कहा कि ईडी, सीबीआई, आईटी भाजपा के अनुषांगिक संगठन की भांति काम कर रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि तथाकथित कोल घोटाले मे ईडी द्वारा पेश […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव