‘हमें न तो बांटा जा सकता और न…’, हेमंत सोरेन ने राज्य के लोगों की एकता को बताया सबसे बड़ा हथियार

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 28 नवंबर 2024। झारखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एकता को सबसे बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों का सबसे बड़ा हथियार एकता है। इसे न तो बांटा जा सकता और न ही चुप कराया जा सकता है। बता दें, सोरेन आज रांची के मोरहाबादी मैदान में झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। समारोह में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दिग्गजों समेत कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शाम चार बजे हेमंत सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। 49 साल के झामुमो नेता चौथी बार मुख्यमंत्री बनेंगे। 

‘हमारी एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार’

शपथ लेने से कुछ घंटे पहले सोरेन ने भाजपा नीत केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि जब भी वे हमें चुप कराने की कोशिश करते हैं तो क्रांति तेज हो जाती है। उन्होंने आगे कहा, ‘इस बारे में कोई संदेह नहीं रहना चाहिए कि हमारी एकता हमारा सबसे बड़ा हथियार है। हमें न तो बांटा जा सकता है और न ही चुप कराया जा सकता है। जब भी वे हमें पीछे धकेलने की कोशिश करते हैं, हम आगे बढ़ जाते हैं। जब भी वे हमें चुप कराने की कोशिश करते हैं, तो हमारे विद्रोह की आवाज तेज हो जाती है क्योंकि हम झारखंडी हैं और झारखंडी नहीं झुकते।’

हमारी लड़ाई दृढ़ और अटूट: सोरेन

उन्होंने आगे कहा, ‘हमारी लड़ाई दृढ़ और अटूट है। संघर्ष जारी है और अंतिम सांस तक जारी रहेगा।’ उन्होंने दिन को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह हमारे सामूहिक संघर्ष, प्रेम तथा भाईचारे की भावना और न्याय के प्रति झारखंडियों की प्रतिबद्धता को और मजबूत करेगा।

हर तरफ एक आवाज गूंज रही…

झामुमो नेता ने कहा, ‘आज का दिन सिर्फ राजनीतिक जीत के बारे में नहीं है, आज सामाजिक न्याय के लिए हमारे संघर्ष को दोहराने का दिन है। सामाजिक एकता को मजबूत करने की दैनिक लड़ाई का दिन है। आज का दिन ये भी बताता है कि लोकतंत्र पर बढ़ते दबाव के बीच झारखंड के महान लोग एक साथ खड़े हैं। आज हर गांव, हर शहर में एक आवाज गूंज रही है।कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने कहा कि जब सामाजिक ढांचे में गहरी दरारें उभर रही हैं तो एकता का संकल्प लेने की जरूरत है। अबुआ सरकार (स्वशासन) के लिए लोगों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड ने हमेशा विरोध और संघर्षों को जन्म दिया है और झामुमो हर दिन भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू, अमर शहीद तेलंगा खारिया, फूलो-झानो, पोटो हो और शेख भिखारी जैसे नायकों की विरासत को आगे बढ़ा रहा है।

हाल के विधानसभा चुनावों में सोरेन ने बरहेट सीट पर जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा के गमलियाल हेम्ब्रम को 39,791 मतों के अंतर से हराया। सोरेन के झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 81 सदस्यीय विधानसभा में 56 सीटें हासिल कीं, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को 24 सीटें मिलीं।

Leave a Reply

Next Post

छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस: मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, जानें 28 नवंबर को क्यों मनाया जाता है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 28 नवंबर 2024। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने बधाई संदेश में कहा है कि ‘छत्तीसगढ़ी भाखा म हमर माटी के महक आथे। छत्तीसगढ़ी भाखा हमर अभिमान ए। सब अपन भाखा ला मान […]

You May Like

'विवाह पूर्व सहमतिपूर्ण संबंध सामान्य बात', सुप्रीम कोर्ट ने कहा- समझौता दोष स्वीकार करने के बराबर नहीं....|....'जहां हाथ रखता हूं, दुर्गंध आती है ब्रिगेड मैदान को जेल बनाना पड़ेगा', सीएम शुभेंदु का तीखा हमला....|....'पुलिस के साथ करें सहयोग', राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए DGP मुकेश सिंह की जनता से अपील....|....गाजा में इस्राइली हमलों में नौ फलस्तीनियों की मौत; बेन ग्वीर के सोशल मीडिया पोस्ट पर छिड़ा विवाद....|....ममता को कांग्रेस का ऑफर, अपने पुराने मूल में लौट आइए, रणनीतिक तैयारी तेज; सोनिया गांधी से होगी मुलाकात!....|....यूपी में एक और सास-दामाद की लव स्टोरी: महिला पर आया जमाई का दिल, दोनों ने कोर्ट में की शादी....|....जयपुर में ऑपरेशन 80 फीट शुरू, आधे शहर में इंटरनेट बंद, भारी पुलिस बल के साथ प्रशासन का बड़ा एक्शन....|....'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत