राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मिला शाहरुख खान को मिला पहला राष्ट्रीय पुरस्कार,फ्लाइंग किस देकर ‘किंग खान’ ने जीता दिल

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 24 सितंबर 2025। बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने अपने 30 साल लंबे करियर में आखिरकार पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतकर इतिहास रच दिया। यह सम्मान उन्हें 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रदान किया। सोशल मीडिया पर समारोह से जुड़ी उनकी  तस्वीर वायरल होते ही फैंस का उत्साह दोगुना हो गया और उनकी इस जीत के लिए उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। शाहरुख खान को उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जवान’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिला। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी और दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक सभी ने उनके डबल रोल को खूब सराहा था।

पुरस्कार समारोह के दौरान सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव संजय जाजू ने मंच से शाहरुख खान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा: “जिस इंसान की मुस्कान सरहदें पार कर जाती है और जिनके डायलॉग हमारी रोज़मर्रा की बातचीत का हिस्सा बन चुके हैं, उन्हें आखिरकार पहला राष्ट्रीय पुरस्कार मिल रहा है। दिल्ली के थिएटर से लेकर वर्ल्डवाइड स्टारडम तक उनका सफर एक मिसाल है। वह सिर्फ पुरस्कार विजेता नहीं, बल्कि कला जगत के असली बादशाह हैं।

समारोह में शाहरुख की फ्लाइंग किस

यह सुनकर शाहरुख खान हल्के से शर्मा गए और पूरे हॉल की ओर एक फ्लाइंग किस देकर अपनी खुशी जाहिर की। एक्टर की इस फ्लाइंग किस ने फिर से सबका दिल जीत लिया। इस दौरान का उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Leave a Reply

Next Post

जियो स्टूडियोज़ की फ़िल्मों ने शिकागो फिल्म फेस्टिवल में बिखेरी चमक

शेयर करेसाली मोहब्बत’, ‘घमासान’ और ‘बन टिक्की’ ने लूटी महफ़िल (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 सितंबर 2025। जियो स्टूडियोज़ की तीन बहुप्रतीक्षित फ़िल्में—साली मोहब्बत, घमासान और बन टिक्की—ने 16वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सीएसएएफएफ) में दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह फ़िल्में विशेष रूप से क्यूरेट किए गए […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट