भारत स्पोर्ट्स ब्रांड्स और ऑर्गेनाइजेशन के लिए उभरता हुआ बाजार, कोहली और रोहित हैं बेताज बादशाह

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 नवंबर 2023। भारत में हुए वर्ल्ड कप ने ये बता दिया है देश बड़े इवेंट का मार्केट है। इससे पहले तक भारत में हुए वर्ल्ड कप साझेदारी में हुए थे। इस बार भारत ने मेजबानी अकेले की। भारत ने अन्य खेलों में कई उपलब्धियां हासिल की। आनंद राठी ब्रोकरेज फर्म की रिपोर्ट के अनुसार, देश की स्पोर्ट्स इंडस्ट्री 2027 तक 100 बिलियन डॉलर (करीब 8.34 लाख करोड़ रु.) के पार पहुंच सकती है। आईपीएल दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्पोर्टिंग लीग है। भारत के बड़ा स्पोर्टिंग हब बनने में 3 कारक अहम होंगे। 

1. लोकल अप्रोचः कम्युनिकेशन एजेंसी बीसीडब्ल्यू में चीफ क्लायंट ऑफिसर डॉली तयाल कहती हैं, ‘यहां कई राज्य व यूनियन टेरिटरी हैं। सभी इलाकों में रहने का तरीका अलग है। ब्रांड को सफल होने के लिए विविधताओं का ध्यान रखना होगा।’ एनबीए इंडिया 2019 में मुंबई में लॉन्च हुआ, जहां 90% टिकट सिर्फ दो घंटे में बिक गई।

2. सुपरस्टार के साथ डीलः क्रिकेट सभी हिस्सों अन्य खेल को बढ़ावा देने के लिए क्रिकेटिंग सुपरस्टार्स का इस्तेमाल किया जाना जरूरी है। सचिन, विराट जैसे सुपरस्टार ने मैदान पर तो प्रदर्शन किया ही है, मैदान के बाहर भी छाप छोड़ी है। इन स्टार्स के साथ पार्टनरशिप कर कंपनियां सफल होने का शॉर्टकट तैयार कर सकती हैं।

3. डिजिटल एंगेजमेंटः बढ़ती आबादी और इंटरनेट कनेक्शन ने देश को सबसे बड़ा ऑनलाइन बाजार बना दिया है। तयाल मानती हैं कि भारतीय उपभोक्ता के पास सबसे सस्ता इंटरनेट है। इस वजह से यूजर्स लंबा समय इंटरनेट पर बिता रहे हैं। ऐसे में डिजिटल एड और मार्केटिंग में भारत अन्य देश से आगे निकल सकता है।

रोहित और विराट हैं स्पोर्ट्स के बाजार के बेताज बादशाह

भले ही भारत ने वर्ल्ड कप का ताज न पहना हो, लेकिन भारतीय खिलाड़ी बाजार की दुनिया के बेताज बादशाह हैं। टीम के कप्तान रोहित शर्मा, हार्दिक पंड्या, जसप्रीत बुमराह को मैनेज करने वाली कंपनी राइस वर्ल्ड ने बताया कि वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन की वजह से खिलाड़ी अपनी एंडोर्समेंट वेल्यू 30-40% बढ़ाने वाले हैं। रिपोर्ट के अनुसार विराट कोहली और रोहित शर्मा 3.5 करोड़ से 7 करोड़ के बीच पैसे लेते हैं।

Leave a Reply

Next Post

महिला हॉकी शिविर के लिए 34 सदस्यीय संभावित टीम घोषित, इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 नवंबर 2023। हॉकी इंडिया ने यहां साई (भारतीय खेल प्राधिकरण) केंद्र में 22 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलने वाले सीनियर राष्ट्रीय महिला कोचिंग शिविर के लिए सोमवार को 34 सदस्यीय संभावित टीम घोषित की। भारत को 15 से 22 दिसंबर के बीच […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी