भारत के संघीय ढांचे पर मोदी सरकार का एक और प्रहार, बिना चुनाव लड़े पूरे भारत पर राज करने की भाजपा की चाल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों में संशोधन सहकारी संघवाद की मान्य परंपराओं के विपरीत है

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 25 जनवरी 2022। अखिल भारतीय सेवाओं के काडर नियमों में संशोधन के मोदी सरकार के प्रस्ताव का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि विगत दिनों आरएसएस और भाजपा के कद्दावर नेता राम माधव का एक बयान आया था जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा आज उस स्थिति में पहुंच चुकी है कि बिना चुनाव लड़े ही किसी भी राज्य में सरकार बना सकती है। उसी दिशा में केंद्र की मोदी सरकार लगातार आगे बढ़ती हुई दिख रही है। बहुमत के अहंकार में राज्य सरकारों के अधिकारों को बाईपास कर लगातार नियम बदले जा रहे हैं। विदित हो कि अखिल भारतीय सेवाओं में भर्ती केंद्र के द्वारा की जाती है परंतु नियुक्ति राज्यों में होती है। आईएएस कैडर रूल्स 1954 के तहत आवश्यकता अनुसार राज्य सरकार और संबंधित अधिकारी की सहमति से केंद्र सरकार उन्हें डेपुटेशन पर बुला सकती है, कैडर परिवर्तन भी कर सकती है। मोदी सरकार आईएएस केडर नियम 1954 के नियम 6(2) में संशोधन करके राज्यों और अधिकारियों के अधिकारों को बाईपास करके कार्यपालिका पर दबाव बनाना चाहती है जिससे राज्यों पर सीधा नियंत्रण रख सके। संविधान के मूल भावना के विपरीत मोदी सरकार का अधिनायकवादी रवैया संघीय ढांचे और लोकतंत्र के लिए खतरा है। निर्वाचित राज्य सरकारों के अधिकारों को बाईपास करने मोदी सरकार के द्वारा इस प्रकार ब्यूरोक्रेट्स पर दबाव बनाने का कुत्सित प्रयास निंदनीय है।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सुरेन्द्र वर्मा ने कहा है कि विगत 7 वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार लगातार संवैधानिक संस्थानों को कमजोर करने और संघीय ढांचे के खिलाफ राज्य सरकारों के अधिकारों को कम करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। देश की जनता ने देखा है कि किस प्रकार से राजभवन को भाजपा कार्यालय के रूप में संचालित किया जाने लगा है। महाराष्ट्र में आधी रात को राष्ट्रपति शासन खत्म कर, भोर होने से पहले ही बिना बहुमत कि सरकार को शपथ दिला दिया गया। विगत 7 वर्षों में ऐसी अनेकों घटनाएं है जिसमें अखिल भारतीय सेवाओं के पदस्थ अधिकारियों को मोदी सरकार के द्वारा दुर्भावना पूर्वक अनावश्यक रूप से लक्षित कर कार्यवाही की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के समय रिटायरमेंट के 1 दिन पहले मुख्य सचिव को बिना राज्य सरकार की सहमति के केंद्र में बुलाने का आदेश जारी किया गया। विधानसभा चुनाव के दौरान ही भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के द्वारा पश्चिम बंगाल में पदस्थ तीन आईपीएस अधिकारियों को दबाव पूर्वक केंद्र में हाजिरी देने खुलेआम धमकी दी गई। पंजाब में पीएम की सुरक्षा को लेकर एसपीजी और केंद्रीय इंटेलिजेंस/सुरक्षा एजेंसियों के नाकामी का ठीकरा राज्य में पदस्थ अधिकारियों पर फोड़ने का प्रयास भी सर्वविदित है। मोदी सरकार के द्वारा प्रस्तावित संशोधन से केंद्र सरकार को अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों की पदस्थापना, कैडर परिवर्तन का एक पक्षीय अधिकार प्राप्त हो जाएगा जो संविधान में वर्णित सहकारी संघवाद की मूल भावना के विपरीत है। ऐसा लगता है कि अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर एकतरफा और मनमाना नियंत्रण हासिल करके उन्हें दबाकर, डराकर, भाजपा पूरी कार्यपालिका पर अपना निरंकुश नियंत्रण बनाना चाहती है।

Leave a Reply

Next Post

एसईसीएल के निदेशक (वित्त) एस.एम.चौधरी को बेस्ट सीएफओ अवार्ड

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर विलासपुर 26 जनवरी 2022। एसईसीएल में निदेशक (वित्त) का महत्वपूर्ण कार्यभार संभाल रहे श्री एस.एम. चौधरी को बेस्ट सीएफओ का अवार्ड प्राप्त हुआ है। उन्हें यह पुरस्कार देश की प्रतिष्ठित इन्सटिट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउन्ट आफ इण्डिया के द्वारा वृहद कारपोरेट समूह-मैन्युफेक्चरिंग एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर श्रेणी में 15वें […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप