संजय दत्त ने कैंसर को दी मात, लिखा- मुश्किल वक्त में साथ देने के लिए सबका शुक्रिया

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

पिछले काफी दिनों से बॉलिवुड ऐक्टर संजय दत्त की फैमिली और फैन्स उनकी तबीयत को लेकर काफी परेशान थे। संजय दत्त को फेंफड़े का कैंसर डाइग्नोज हुआ था। पर अब लगता है कि संजय कैंसर फ्री हो गए हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ यह खुशखबरी शेयर की है।

संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर एक नोट शेयर किया है। इस नोट के साथ संजय ने लिखा, ‘आज आप सभी के साथ यह खबर शेयर करते हुए मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया है। शुक्रिया।’

https://www.instagram.com/p/CGmaqRzHA1j/?utm_source=ig_web_copy_link

संजय दत्त ने अपने नोट में लिखा, ‘पिछले कुछ हफ्ते मेरे और मेरी फैमिली के लिए काफी कठिन थे। लेकिन जैसा कि कहते हैं कि भगवान सबसे मजबूत सिपाही को ही कठिन लड़ाई देता है। और आज, मेरे बच्चों के जन्मदिन पर, मैं खुश हूं कि इस लड़ाई से मैं जीत कर वापस आया हूं और उन्हें स्वास्थ्य और हमारे परिवार की भलाई का सबसे अच्छा गिफ्ट दे सका हूं। यह सब आपके भरोसे और सपोर्ट के बिना संभव नहीं था। मैं दिल से अपने परिवार, दोस्तों और उन सभी फैन्स का शुक्रगुजार हूं जो इस कठिन वक्त में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी ताकत बने। मुझे इतना प्यार, दया और अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का शुक्रिया।’

https://www.instagram.com/p/CGZBsAzHNJK/

बता दें कि अगस्त के महीने में ही संजय दत्त ने सोशल मीडिया पर अपनी खराब सेहत के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद संजय के कैंसर के बारे में बता चला। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में कीमोथैरिपी कराई थी। इसके बाद ही संजय ने तुरंत अपनी अगली फिल्म ‘शमशेरा’ और ‘केजीएफ: चैप्टर 2’ की शूटिंग भी शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Next Post

प्रधानमंत्री योजना के आवासो को छः माह में करें पूरा : मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 21 अक्टूबर 2020। मुख्य सचिव आर.पी. मण्डल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत होने वाले ग्रामीण आवासो को छः माह की समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिये है। उन्हांेने कहा है की योजना के तहत स्वीकृत हो चुके सभी ग्रामीण आवासों का निर्माण […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस