एचडीएफसी बैंक एटीएम काटकर चोरी कर रहे अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भिलाई 22 मार्च 2023। भिलाई कुम्हारी पुलिस ने नेशनल हाइवे के किनारे स्थित कपड़ा मार्केट के पास एचडीएफसी बैंक एटीएम काटकर चोरी कर रहे अंतर्राज्जीय गिरोह के तीन सदस्यों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दो नाबालिग शामिल हैं सभी आरोपी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रहने वाले हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनके पास से एक मोटर साइकिल, गैस कटर समेत अन्य सामान बरामद किया है। 

कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल ने बताया कि पेट्रोलिंग टीम देर रात गश्त कर रही थी। 21-22 मार्च की बीती रात करीब 3 बजे के आसपास पेट्रोलिंग टीम ने देखा कि एचडीएफसी बैंक के एटीएम का शटर नीचे से खुला हुआ है शक होने पर सिपाहियों ने नजदीक जाकर देखा तो एटीएम के पास एक बाइक खड़ी थी और अंदर कुछ लोगों के होने की आहट आई। इस दौरान एटीएम से सायरन बजने की आवाज आने लगी। पेट्रोलिंग टीम ने तुरंत एटीएम की घेराबंदी की। जिससे आरोपी भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए। पकड़े गए आरोपी एटीएम मशीन को गैस कटर की मदद से काट रहे थे। एटीएम मशीन में करीब 11 लाख रुपये कैश था। जिसे पुलिस ने आरोपियों के पास से रिकवर कर लिया।

टीम को आईजी ने की नगद इनाम देने की घोषणा

कुम्हारी थाना प्रभारी सुधांशु बघेल और उनकी टीम को  कार्रवाई को देखते हुए आईजी आनंद छाबड़ा ने 10 हजार नगद राशि देने की घोषणा की है। कुम्हारी पुलिस ने इस बड़ी वारदात होने से पहले तीनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है। इस पूरे मामले में क्राइम ब्रांच तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। संभावना जताई जा रही कि एक बड़ा खुलासा हो सकता है।

Leave a Reply

Next Post

पिकअप की टक्कर से सीएएफ के 2 जवानों की मौत

शेयर करेबीमार कॉन्स्टेबल को बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे, एक घायल रायपुर रेफर छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 22 मार्च 2023। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में नेशनल हाईवे 163 पर पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार 2 जवानों की मौत हो गई है। जबकि, एक जवान घायल है। जिसे […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत