’50 या 100 मायने नहीं रखता, दबाव बनाना ज्यादा जरूरी था’, मैच जिताऊ पारी खेलने के बाद बोले रोहित

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 25 जून 2024। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण के ग्रुप एक मैच में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाने के बाद कहा कि वह अपने तूफानी अर्धशतक के दौरान बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं। रोहित ने 41 गेंद में सात चौकों और आठ छक्कों से 92 रन की तेजतर्रार पारी खेली, जिससे भारत ने पांच विकेट पर 205 रन का मौजूदा टूर्नामेंट का अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। उन्होंने ऋषभ पंत (15) के साथ दूसरे विकेट के लिए सिर्फ 38 गेंद में 87 रन की साझेदारी की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए रोहित ने कहा कि वह बस उसी अंदाज में बल्लेबाजी करना चाहते थे जैसे अब तक करते आए हैं।

रोहित ने अपनी बल्लेबाजी को लेकर कही यह बात

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘जब आप खुले दिमाग से खेलते हैं और सिर्फ एक शॉट के बारे में नहीं सोचते तो आप मैदान के सभी हिस्सों में रन बना सकते हैं। यह एक अच्छा विकेट था और आप शॉट खेलने के लिए खुद को तैयार करना चाहते हैं। मैं पिछले कुछ वर्षों से ऐसा करने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि आज यह संभव हो पाया। उन्होंने कहा, ‘अर्धशतक और शतक मायने नहीं रखते, मैं बस उसी अंदाज से बल्लेबाजी करना चाहता था जैसे करता आया हूं। आप बड़ा स्कोर बनाना चाहते हैं। हां, लेकिन साथ ही आप चाहते हैं कि गेंदबाज सोचें कि अगला शॉट कहां आएगा और मुझे लगता है कि मैं आज ऐसा करने में कामयाब रहा।’

तेज हवा के बीच बल्लेबाजी को लेकर बोले रोहित

तेज हवा के बीच बल्लेबाजी करने के संदर्भ में रोहित ने कहा, ‘मैंने पहले ओवर से ही सोचा था कि तेज हवा चल रही है। उन्होंने अपनी योजना बदली और हवा के विपरीत गेंदबाजी की इसलिए मुझे लगा कि मुझे ऑफ साइड में भी शॉट खेलने होंगे। आपको हवा का भी ध्यान रखना होगा और समझना होगा कि गेंदबाज भी समझदार हैं और मैदान के सभी तरफ शॉट खेलने होंगे। भारत के 206 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड (76 रन, 43 गेंद, नौ चौके, चार छक्के) के अर्धशतक और उनकी कप्तान मिचेल मार्श (37) के साथ दूसरे विकेट की 81 और ग्लेन मैक्सवेल (20) के साथ तीसरे विकेट की 41 रन की साझेदारी के बावजूद सात विकेट पर 181 रन ही बना सका। भारत की तरफ से अर्शदीप ने 37 रन देकर तीन, जबकि कुलदीप यादव ने 24 रन देकर दो विकेट चटकाए। अक्षर पटेल (21 रन पर एक विकेट) और जसप्रीत बुमराह (29 रन पर एक विकेट) ने भी एक-एक विकेट हासिल किया।

रोहित ने कहा- यह जीत संतुष्ट करने वाली है। हम सामने वाली टीम द्वारा लाए जाने वाले खतरे को जानते हैं। एक टीम के रूप में हमने अच्छा प्रदर्शन किया, जो चीजें हमें करने की जरूरत थी, वे करते रहे। एक टीम के रूप में हमें अच्छा आत्मविश्वास मिलता है। 200 अच्छा स्कोर है, लेकिन जब आप यहां खेल रहे हों और हवा एक बड़ा कारक हो तो कुछ भी हो सकता है। हालांकि, मुझे लगता है कि हमने वास्तव में परिस्थितियों का अच्छी तरह से उपयोग किया।

रोहित ने कुलदीप की तारीफ करते हुए कहा- हम जानते हैं कि कुलदीप क्या कर सकते हैं। हमें जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करना था। न्यूयॉर्क में तेज गेंदबाजों के अनुकूल विकेट थे। वह जगह बनाने से चूक गए, लेकिन हम जानते थे कि उन्हें यहां बड़ी भूमिका निभानी है।

Leave a Reply

Next Post

दिल्ली में दर्दनाक घटना: प्रेम नगर में एक घर में लगी भीषण आग, परिवार के चार लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 जून 2024। देश की राजधानी दिल्ली में बड़ी घटना हुई है। प्रेम नगर इलाके में एक घर में भीषण आग लग गई। आग में चार लोगों की मौत हो गई। आग सुबह करीब 3:30 बजे लगी। दो दमकल गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर […]

You May Like

पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप....|....स्काईवॉक शहर के लिये अनुपयोगी, केंद्रीय जेल की सुरक्षा के लिए भी खतरा....|....एसईसीएल मुख्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया....|....कशिका कपूर ने दिखाई अपनी खास दुनिया....|....प्राग में जिंदगी के खूबसूरत रंगों को जीतीं सेज़ल शर्मा....|....आउटसाइडर से इंडस्ट्री की नई सनसनी बनीं रेवती महुरकर