9 साल के दिव्यांग ने मुंह से पेंट ब्रश पकड़ बनाया सोनू सूद के लिए स्केच, एक्टर का दिल भर आया !

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

कोरोना काल में सभी के लिए बॉलीवुड के रीयल हीरो सोनू सूद (Sonu Sood) फरिश्ता बने थे। उनके लिए आए दिन फैंस उन्हें सोशल मीडिया या फिर कूरियर के जरिए कुछ ना कुछ गिफ्ट करते रहते हैं। लेकिन सोनू सूद के लिए एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देख वो खुद भावुक हो उठे। 

दरअसल जो वीडियो सोनू सूद ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, वो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है इस वीडियो में सोनू के लिए एक दिव्यांग बच्चा (Handicap Child) अपने मुंह से पेंट ब्रश पकड़कर उनका स्केच बना रहा है। वीडियो को देखते ही सोनू भावुक हो उठे और उन्होंने अपनी भावनाएं भी बयां की।

सोनू सूद ने कहा कि, “दिल को छू गया, आपसे जल्द मुलाकात होगी प्यारे बच्चे”। सोनू स्केच देखकर काफी इंप्रेस हुए खासकर उस दिव्यांग बच्चे की महनत देखकर, जो की महज 9 साल का है और हाल ही में उसने अपना हाथ और पैर एक एक्सीडेंट में खोया है। इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट कर बच्चे की खूब तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं सोनू की भी काफी सराहना कर रहे हैं। –

बता दें कि इस टैलेंटेड बच्चे का नाम मधु कुमार है और वो 9 साल है, जो कि तेलंगाना के मेड़क जिला का रहने वाले हैं। मधु ने एक हादसे में अपने हाथ और पैर खो दिए थे। फैंस को उनके मुंह से पेंट ब्रश करने का ये शानदार अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

सोनू सूद के फैंस उन्हें इस कदर पसंद करते हैं कि उनको पूजने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वो फैंस को बहुत जल्द ही रिस्पॉन्स देते हैं। फैंस को उनका ये अंदाज काफी पसंद आता है, क्योंकि वो किसी की भी मदद करने का कोई मौका नहीं छोड़ते।  

Leave a Reply

Next Post

पीएम मोदी ने राजकोट एम्स की आधारशिला रखी, कहा- चुनौती भरा रहा साल 2020

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 30 दिसंबर 2020। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज यानी 31 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए गुजरात के राजकोट में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की आधारशिला रखी। मोदी ने कहा कि 2020 ने हमें सिखाया कि स्वास्थ्य ही संपदा है। यह पूरा साल चुनौतियों […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी