मीशो के आईपीओ से मार्केट में नई हलचल

admin
शेयर करे

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 29 नवंबर 2025। सोशल कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो लिमिटेड अपना बहुप्रतीक्षित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3 दिसंबर 2025 को लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी द्वारा जारी विवरण के अनुसार एंकर इन्वेस्टर बिडिंग 2 दिसंबर को होगी, जबकि बिड/ऑफ़र क्लोजिंग तिथि 5 दिसंबर 2025 निर्धारित है।

आईपीओ के लिए प्राइस बैंड ₹105 से ₹111 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशकों को कम से कम 135 इक्विटी शेयरों के लॉट में आवेदन करना होगा और इसके बाद 135 के गुणकों में अतिरिक्त आवेदन किए जा सकेंगे।

कुल ₹42,500 मिलियन का पब्लिक इश्यू भारतीय पूंजी बाज़ार में ई-कॉमर्स सेक्टर की सबसे चर्चित लिस्टिंग के रूप में देखा जा रहा है। मार्केट विश्लेषकों के अनुसार, प्राइस बैंड व ऑफर साइज से संकेत मिलता है कि कंपनी संस्थागत निवेशकों की मजबूत भागीदारी और दीर्घकालिक पूंजी विस्तार पर फोकस कर रही है।

Leave a Reply

Next Post

विद्या वायर्स लिमिटेड का आईपीओ 3 दिसंबर से खुलेगा

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 29 नवंबर 2025। विद्या वायर्स लिमिटेड अपना प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 3 दिसंबर 2025 को खोलने जा रही है। कंपनी ने घोषणा की है कि प्राइस बैंड ₹48 से ₹52 प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। निवेशक न्यूनतम 288 इक्विटी शेयर और […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान