रांची मेयर चुनाव: नाम वापसी के बाद बचे 11 प्रत्याशी; JMM, कांग्रेस और भाजपा में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 07 फरवरी 2026। झारखंड में नगर निकाय चुनाव के तहत रांची नगर निगम के मेयर पद के लिए शुक्रवार को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो गई। स्क्रूटनी के बाद जहां कुल 19 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे, वहीं अंतिम तिथि तक 8 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब मेयर पद के लिए 11 प्रत्याशी शेष रह गए हैं।

मुख्य मुकाबला तीन प्रमुख दलों के बीच
हालांकि मैदान में 11 प्रत्याशी मौजूद हैं, लेकिन चुनावी संघर्ष मुख्य रूप से तीन प्रमुख राजनीतिक दलों भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच सिमटता दिखाई दे रहा है। भाजपा ने रोशनी खलखो को समर्थित प्रत्याशी बनाया है, कांग्रेस ने रमा खलखो को मैदान में उतारा है, जबकि झामुमो ने सुजीत विजय आनंद कुजूर को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में मुकाबला रोशनी, रमा और सुजीत के बीच होने की संभावना जताई जा रही है।

आदिवासी वोट बैंक पर असर डाल सकता है आजसू प्रत्याशी
इस चुनाव में आजसू समर्थित प्रत्याशी सुरेंद्र लिंडा भी मैदान में बने हुए हैं। उनकी मौजूदगी से आदिवासी वोट बैंक को लेकर मुकाबला और दिलचस्प होने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं, नाम वापसी के बाद भाजपा के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान भी काफी हद तक शांत हो गई है। पार्टी लाइन से अलग चल रहे भाजपा से जुड़े राजेंद्र मुंडा, सुनील फकीरा कच्छप और संजय टोप्पो ने अपना नामांकन वापस लेकर पार्टी नेतृत्व को राहत दी है।

इसी तरह झामुमो ने भी पार्टी अनुशासन का पालन कराते हुए बगावत करने वाले कार्यकर्ताओं को मनाने में सफलता हासिल की है। कथरीना तिर्की, रामशरण तिर्की, अजीत लकड़ा, सुजीत कुमार कुजूर और बीरू तिर्की ने मेयर पद के लिए दाखिल अपने नामांकन वापस ले लिए हैं।
 
राजनीतिक तस्वीर लगभग साफ
नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही रांची मेयर चुनाव की राजनीतिक तस्वीर काफी हद तक स्पष्ट हो गई है। अब आने वाले दिनों में चुनाव प्रचार तेज होने और सियासी सरगर्मी बढ़ने की संभावना है।

Leave a Reply

Next Post

'घुसखोर पंडत' पर मचा सियासी तूफान! बढ़ते दबाव के बीच सीएम योगी का बड़ा फैसला—आखिर क्यों देना पड़ा FIR का आदेश?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 07 फरवरी 2026। उत्तर प्रदेश में 2026 की शुरुआत से पहले ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। 23 दिसंबर 2025 को लखनऊ में हुई एक बैठक ने सत्ता के गलियारों में बेचैनी बढ़ा दी। कुशीनगर के विधायक पीएन पाठक के आवास पर प्रदेश के […]

You May Like

कैंसर के खिलाफ जंग में बड़ी जीत....|....युवराज-वाल्मीकि की हैट्रिक ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को किया परास्त....|....40 हजार रुपये सैलरी, करोड़ों की संपत्ति!....|....रामचंडी मंदिर पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय....|....पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ....|....श्रीकृष्ण के जीवन पर शोध करने वालों को सरकार देगी सहयोग....|....स्लोवाक राजदूत पर चला शाहरुख की फिल्म का जादू....|....बंगाल की खाड़ी में उठेगा चक्रवाती तूफान....|....अमेरिकी चुनावी रैलियों में छाया ऑपरेशन सिंदूर....|....सड़क के गड्ढे भरने में नाकाम मंत्री अधिकारियों को फटकारते हुए रील बनाने में व्यस्त - कांग्रेस