वेदांता पावर प्लांट हादसा: मृतकों का आंकड़ा बढ़कर हुआ 24, अब भी कई लोगों का चल रहा इलाज

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सक्ती 19 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई गांव में मंगलवार की दोपहर वेदांता पावर प्लांट में हुए ब्लास्ट की घटना में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। रायगढ़ के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मजदूर की आज सुबह मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या अब 24 तक पहुंच चुकी है। शनिवार को राजधानी रायपुर में दो मजदूरों किस्मत अली, उपेन्द्र साह के अलावा रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती सुब्रोतो जना की मौत हो गई थी। वही, आज सुबह 7 बजे एक अन्य मजदूर मनीष कुमार निवासी- झारखंड की मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में मौत हो गई है। इस तरह वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 24 मौत हो चुकी है, वहीं 9 लोगों का अभी भी रायगढ़ के अलग-अलग अस्पताल में इलाज जारी है।

Leave a Reply

Next Post

कोयला घोटाले में निलंबित आईएएस अफसर की 4 करोड़ की संपत्तियां अटैच, बड़े गठजोड़ का भी संकेत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 19 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी घोटाले से जुड़े मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी समीर विश्नोई की करीब 4 करोड़ रुपये की संपत्तियां अटैच कर ली गई हैं। आर्थिक अपराध शाखा ने विश्नोई के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज