जल संरक्षण करने ग्रामीणों को किया गया प्रेरित

शेयर करे

बन्नाकडीह में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर, 24 मार्च 2023। जल जीवन मिशन अंतर्गत विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में विकासखण्ड बिल्हा के ग्राम बन्नाकडीह में जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभियान सोसायटी के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों को जल के रख-रखाव, संरक्षण एवं संवर्धन के विषय में जानकारी देते हुए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति को जल के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सामुदायिक सहभागिता एवं जलकर वसूली के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। वर्षा जल के संचय, रूफरेन वॉटर हार्वेस्टिंग एवं सोक्ता गड्ढा बनाने हेतु ग्रामवासियों को प्रेरित भी किया गया। कार्यक्रम में अभियान सोसायटी के टीम लीडर विनोद सिंह, नोडल अधिकारी पी.के.महतो, क्वाडिनेटर सुश्री हिमांगी बघेल, डब्ल्यूक्यूएमएस के क्वाडिनेटर सुश्री सभ्या बंदे सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। 

Leave a Reply

Next Post

कलश यात्रा में त्रिलोक चंद श्रीवास दंपत्ति खाली पैर किए पूरे गाव का भ्रमण

शेयर करेमटियारी में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन बिलासपुर 24 मार्च 2023। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मटियारी में नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रीमद् देवी भागवत महापुराण का आयोजन किया गया, महापुराण कथा के पूर्व कलश यात्रा निकाली गई जिसमें कांग्रेस नेता, पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय नेता एवं […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव