तीन महीनों में भारत के तीन दुश्मनों का खात्मा, लश्कर आतंकी अकरम गाजी की गोली मारकर हत्या

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 10 नवंबर 2023। भारत के दुश्मनों का खात्मा होने का सिलसिला जारी है। तीन महीनों में तीन दुश्मन मारे जा चुके हैं। बता दें, लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के पूर्व नेता अकरम खान की गुरुवार को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अकरम खान उर्फ अकरम गाजी की पाकिस्तान के बाजौर में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। आतंकी अकरम गाजी ने साल 2018 से 2020 तक लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। साथ ही वह पाकिस्तान में अपने भारत विरोधी भाषणों के लिए जाना जाता था।

अकरम लश्कर-ए-तैयबा का एक जाना-माना नाम है। वह लंबे समय से चरमपंथी गतिविधियों में शामिल था। साथ ही उसने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। वह चरमपंथी हितों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों की पहचान करता था और उन्हें भर्ती करने में एक जिम्मेदार भूमिका निभाता था। 

इन आतंकियों का भी हो चुका है सफाया
इसी साल अक्टूबर में पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड शाहिद लतीफ की पाकिस्तान में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लतीफ पाकिस्तान के गुजरांवाला शहर से भारत के सबसे वांछित आतंकवादियों में से एक था और 2016 में पठानकोट वायु सेना स्टेशन में घुसने वाले चार आतंकवादियों का हैंडलर था।

इससे पहले सितंबर में, अज्ञात बंदूकधारियों ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर के रावलकोट में अल-कुदुस मस्जिद के अंदर लश्कर-ए-तैयबा के एक शीर्ष आतंकवादी कमांडर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आतंकवादी की पहचान रियाज अहमद उर्फ अबू कासिम के रूप में हुई थी। रियाज अहमद कोटली से नमाज अदा करने आए थे, तभी उनके सिर में नजदीक से गोली मार दी गई।

Leave a Reply

Next Post

वर्चुसा कॉर्पोरेशन और बी.जे.पी.सी. इन्स्टिट्यूशन के ट्रस्टियों ने पुरूद्धारित ऐतिहासिक संस्थान का उद्घाटन किया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / अनिल बेदाग  मुंबई। अग्रणी डिजिटल इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी सेवा प्रदाता, वर्चुसा कॉर्पोरेशन, वर्चुसा फाउंडेशन के माध्यम से बायरामजी जीजीभॉय पारसी चैरिटेबल इंस्टीट्यूट (बी.जे.पी.सी.आई.) हेरिटेज स्कूल रेस्टोरेशन प्रोजेक्ट के सफल समापन की घोषणा करते हुए प्रसन्न है। इस ऐतिहासिक संस्थान का पुनरुद्धार न केवल इतिहास के एक महत्वपूर्ण […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी