गलवान के शहीद दीपक सिंह की पत्नी रेखा ने साकार किया सपना, सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, महिलाओं को दी बड़ी सीख

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

चेन्नई 29 अप्रैल 2023। पूर्वी लद्दाख स्थित गलवान घाटी में वर्ष 2020 में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में शहीद हुए नायक दीपक सिंह की पत्नी रेखा सिंह शनिवार को भारतीय सेना में शामिल हो गईं. रेखा सिंह चेन्नई में ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी की पास आउट परेड में शामिल होने वाली 40 महिलाओं में शामिल हैं। रेखा सिंह को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी से ट्रेनिंग पूरी करने के बाद भारतीय सेना में शामिल किया गया. इस दौरान उनके परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

‘पति के निधन के बाद शुरू कर दी सेना में भर्ती की तैयारी’
वहीं भारतीय सेना का हिस्सा बनने पर लेफ्टिनेंट रेखा सिंह ने कहा, ‘मेरे पति के गुजर जाने के बाद मैंने भारतीय सेना में शामिल होने का फैसला किया और इसकी तैयारी शुरू कर दी था. आज मेरी ट्रेनिंग पूरी हो गई है और मैं लेफ्टिनेंट बन गई हूं।उन्होंने कहा, ‘मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है और मैं सभी महिला उम्मीदवारों को सलाह देना चाहूंगी कि वे खुद पर भरोसा रखें और दूसरों के बारे में सोचे बिना वह करें जो वे करना चाहती हैं।

बता दें कि पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सेना और चीनी पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के बीच जून 2020 में झड़प हुई थी. इस संघर्ष में 20 भारतीय जवान शहीद हो गए थे, जिनमें दीपक सिंह भी शामिल थे. बिहार रेजिमेंट की 16वीं बटालियन के नायक दीपक सिंह को इस दौरान दिखाई गई वीरता के लिए वर्ष 2021 में मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था।

Leave a Reply

Next Post

मन की बात ने देश के कोने-कोने के लोगों को जोड़ा: अरुण साव

शेयर करेवैज्ञानिक उपलब्धियां, आम नागरिकों के किस्से, सशस्त्र बलों की वीरता, पर्यावरण, स्वास्थ्य, मिलेट ,मन की बात में हुई सबकी बात छत्तीसगढ़ में 10 हजार स्थानों पर 10 लाख से अधिक लोग सुनेंगे मन की बात का 100वां एपिसोड छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 29 अप्रैल 2023। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप