केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने किया दावा- जापान-जर्मनी को पीछे छोड़ तीसरी महाशक्ति बनेगा भारत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 29 मई 2023। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि अगले सात सालों में देश दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जायेगा। उन्होंने कहा कि हम 11वें स्थान से ऊपर उठते हुए पांचवें नंबर पर आ चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास का यह क्रम जारी रहेगा और जल्द ही हम बड़ी उपलब्धि हासिल करेंगे। उन्होंने कहा कि 2947 तक देश विश्व गुरू बनकर उभरेगा। केंद्र में भाजपा के नौ साल पूरे होने के अवसर पर पार्टी पूरे देश में संवाददाता सम्मेलन कर अपनी उपलब्धियों की जानकारी दे रही है। इसी क्रम में राजधानी दिल्ली में ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों को केंद्र के कार्यों की जानकारी दी।

सिंधिया ने कहा कि भारत पूर्व में भी विश्व का प्रतिनिधित्व करता रहा है। उन्होंने दावा किया कि 1820 में भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में सर्वश्रेष्ठ थी, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आई और देश आर्थिक कुचक्र में फंस गया। लेकिन अब पिछले नौ सालों में देश लगातार आगे बढ़ रहा है और हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो देश एक वैक्सीन के लिए दुनिया के दूसरे देशों पर निर्भर रहता था, कोरोना काल में दुनिया ने देखा कि भारत दुनिया में न केवल सबसे पहले वैक्सीन बनाने वाला देश बना, बल्कि अपने नागरिकों को 220 करोड़ मुफ्त वैक्सीन लगाने वाला और लगभग सौ देशों को वैक्सीन का निर्यात करने वाला देश बन गया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश केवल आर्थिक क्षेत्र में ही प्रगति नहीं कर रहा है, बल्कि उसकी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उन्नति भी हो रही है। अयोध्या, काशी, उज्जैन से लेकर अलग-अलग धार्मिक क्षेत्रों का विकास कर देश की आर्थिक स्थिति का विकास किया जा रहा है।

3.5 करोड़ आवास, 12 करोड़ हर घर में नल के कनेक्शन देना और 9.60 करोड़ उज्ज्वला गैस कनेक्शन देना सरकार की बड़ी उपलब्धि है। 11.72 करोड़ से अधिक शौचालयों का निर्माण कर महिलाओं की सेवा की गई। 11 करोड़ किसानों को आर्थिक सहायता दी गई। उन्होंने कहा कि आजादी से 2014 तक केवल 74 एयरपोर्ट बने थे, पिछले नौ सालों में ही 74 नए एयरपोर्ट बनाकर इनकी संख्या 148 हो गई है। इसे बढाकर 200 तक करने की योजना है।

मेरी संसद, मेरा अभिमान

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच का ही परिणाम है कि आज भारत का पूरी दुनिया में नाम हो रहा है। उन्होंने कहा कि पीएम ने देश को नई संसद देकर भारतीय संस्कृति और गरिमा को बढ़ावा देने का काम किया है। नई संसद देखने के लिए राजधानी में आने वालों को भी अब एक नई अनुभूति होगी।

Leave a Reply

Next Post

चंद्रयान-3 को लेकर इसरो का बड़ा एलान: कहा- अगली सफलता के लिए तैयार; बताया कब तय होगा चांद तक का सफर

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 29 मई 2023। इस साल जुलाई में चंद्रयान-3 को लॉन्च किया जाएगा। यह जानकारी भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने सोमवार को दी। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष के क्षेत्र में ये भारत की एक और बड़ी कामयाबी होगी। बता दें, इसरो […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान