सदन में उठा मतदाता सूचियों में गड़बड़ी का मुद्दा, राहुल गांधी बोले- इसको लेकर चर्चा होनी चाहिए

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 11 मार्च 2025। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने विभिन्न राज्यों में मतदाता सूचियों में कथित गड़बड़ी का मुद्दा सदन में उठाया और इस पर सदन में चर्चा की मांग की। सदन में शून्यकाल के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में मतदाता सूचियों को लेकर सवाल उठे हैं।

कुछ गंभीर गड़बड़ी है

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘पूरा विपक्ष यह मांग कर रहा है कि मतदाता सूची पर चर्चा हो जाए।” उन्होंने कहा, ‘‘मैं इस बात से सहमत हूं कि मतदाता सूची सरकार नहीं बनाती, लेकिन पूरे देश में मतदाता सूची को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।” महाराष्ट्र समेत हर राज्य में विपक्ष ने एक स्वर में सवाल उठाए हैं।

सौगत रॉय ने भी उठाए थे सवाल

इससे पहले, तृणमूल कांग्रेस के सदस्य सौगत रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी की प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कागजात दिखाए हैं जिससे पता चला है कि मतदाता पहचान पत्र संख्या का दोहराव हो रहा है। उन्होंने दावा किया, ‘‘कुछ गंभीर गड़बड़ी है, जिसके बारे में पहले महाराष्ट्र में बात हुई थी। हरियाणा में भी इसे लेकर बात हुई थी।” तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने पश्चिम बंगाल और असम में भी भविष्य में इस तरह की बात सामने आने की आशंका जताई। रॉय ने कहा, ‘‘पूरी मतदाता सूची में व्यापक सुधार होना चाहिए। निर्वाचन आयोग को बताना चाहिए कि यह कैसे हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा बलों और कुकी प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प, एक की मौत- 25 घायल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कांगपोकपी 11 मार्च 2025। मणिपुर के कांगपोकपी जिले के विभिन्न हिस्सों में कुकी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों के बीच शनिवार को हुई झड़पों में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि महिलाओं सहित 25 अन्य घायल हो गए। मृतक की पहचान लालगौथांग सिंगसिट के रूप में […]

You May Like

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार: 15,000 जवान रहेंगे तैनात....|....जौहर विवि को चंदा देने और निर्माण कराने वाले ठेकेदार की होगी जांच, ईडी खंगाल रही रिकॉर्ड....|....इंदौर में स्वाइन फ्लू से महिला की मौत....|....फर्जी दस्तावेजों से कर ली विदेश यात्रा....|....सीआरपीएफ हेडक्वार्टर में घुस आया 20 फीट लंबा अजगर....|....मां की तलाश में जंगल में भटक रहा नन्हा गजराज....|....तेज रफ्तार हाइड्रा ने बाइक सवार परिवार को रौंदा, 3 साल की मासूम की मौत....|....यूएस ओपन 2026: सबालेंका ने पेगुला को हराया....|....भारत के एनसीसी कैडेट्स पहुंचे सिंगापुर....|....ब्राजील के सुप्रीम कोर्ट में गहराया संकट