छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना का अध्यक्ष गिरफ्तार, जैन समाज के संतों पर की थी अभद्र टिप्पणी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 31 मई 2022। छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया। अमित बघेल पर जैन समाज के संतों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। गिरफ्तार करने के बाद बघेल से लंबी पूछताछ की गई। बीते 25 मई को बालोद जिला महाबंद के दौरान बघेल ने जैन समाज के साधुओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके बाद पूरे प्रदेश में बघेल के बयान की निंदा की गई। राजधानी रायपुर में जैन समाज के व्यापारियों ने विरोध में एक दिन दुकानें बंद रखीं. साथ ही कार्रवाई की मांग भी की। भारी प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने दबाव में आकर बघेल को गिरफ्तार कर लिया।

अंबिकापुर से किया गया गिरफ्तार 
बता दें कि बालोद जैन समाज ने अमित बघेल के खिलाफ बालोद थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पेश होने के लिए कहा था लेकिन वे पेश नहीं हुए। इसके बाद पुलिस एक्शन मोड में आ गई और बीते सोमवार को रात लगभग 8 बजे अंबिकापुर से अमित बघेल को गिरफ्तार किया गया और सुबह लगभग 4.30 बजे बालोद लाया गया।

Leave a Reply

Next Post

CM शिवराज ने PM नरेंद्र मोदी को महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस और सरदार पटेल का त्रिवेणी संगम बताया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   भोपाल 31 मई 2022। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय कार्यक्रम गरीब कल्याण सम्मेलन में विभिन्न चयनित योजनाओं के हितग्राहियों से वर्चुअल संवाद करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला