हरियाणाः सरकार के खिलाफ किसानों ने फिर खोला मोर्चा, मांग रहे मुआवजा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

चंडीगढ़ 08 फरवरी 2022। हरियाणा के कई हिस्सों में किसानों ने एक बार फिर भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। करनाल में किसान मुआवजे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। किसानों का कहना है कि इस बार गुलाबी सुंडी ने कपास की फसल को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पुलिसबल की तैनाती के बीच जिंद, हिसार, फतेहाबाद, भिवानी और करनाल जिलों के किसान इकट्ठा हुए थे। किसानों ने एक मार्च भी निकाला। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष मनदीप नथवान ने कहा, बारिश और गुलाबी सुंडी की वजह से हजारों एकड़ की कपास की फसल नष्ट हो गई। लेकिन सरकार ने इसके लिए कोई मुआवजा नहीं दिया है। वहीं जब हरियाणा में कांग्रेस सरकार थी तो उसने एक एकड़ पर 17 हजार रुपये के हिसाब से मुआवजा दिया था। 

किसानों ने दी यह धमकी

किसानों का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांग नहीं सुनती है तो वे आंदलोन करेंगे। बता दें कि इससे पहले किसान कृषि कानूनों की वापसी को लेकर दिल्ली के बॉर्डर पर एक साल तक धरने पर बैठे थे। अंत में सरकार ने तीनों कानून वापस ले लिए। बताते चलें कि इस  बार बारिश की वजह से किसानों को बड़ा नुकसान हुआ है। रबी की फसल में इस बार गिरावट के आसार हैं। हरियाणा में सरकारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक 17 हजार से ज्यादा किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत क्लेम किया है। किसानों का कहना है कि ओलावृष्टि और बिन मौसम बरसात की वजह से गेहूं, सरसों, चना और कपास की फसल को बहुत नुकसान पहुंचा है। बहुत सारे किसानों का कहना है कि उनकी फसलों का बीमा नहीं है इसलिए उन्हें बहुत नुकसान उठाना पड़ेगा।

Leave a Reply

Next Post

Karnataka Hijab Vs Saffron Row: कोर्ट में सुनवाई से पहले बड़ा प्रदर्शन, दोनों पक्षों के तेज़ विरोध से बढ़ा तनाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   बेंगलुरु 08 फरवरी 2022। कर्नाटक में हिजाब विवाद बढ़ता ही जा रहा है। आज इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होनी है, लेकिन इससे पहले ही उडुपी जिले के हालात बिगड़ रहे हैं। दरअसल, सुनवाई से पहले महात्मा गांधी मेमोरियल कॉलेज में प्रदर्शन शुरू हो गया। हिजाब […]

You May Like

बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक....|....भाजपा सरकार से ना रुपया संभल रहा है ना देश की अर्थव्यवस्था - दीपक बैज....|....भाजपा के संरक्षण में प्रदेश में नशे का कारोबार फल फूल रहा....|....महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश