ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल से पहले भारत को झटका! यह खिलाड़ी टीम से हो सकता है बाहर

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 27 मई 2023। भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सात जून से इंग्लैंड के ओवल में खेला जाएगा। भारतीय दल के कई सदस्य मुकाबले की तैयारी के लिए पहले ही लंदन पहुंच चुके हैं। इसी बीच, टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन फाइनल से कुछ दिन पहले चोटिल हो गए हैं।

ईशान शुक्रवार (26 मई) को आईपीएल के दूसरे क्वालिफायर के दौरान चोटिल हो गए। मुंबई इंडियंस का यह विकेटकीपर बल्लेबाज 16वें ओवर की समाप्ति के बाद चोटिल हो गया। मैदान पर उनकी टक्कर क्रिस जॉर्डन से हो गई। जॉर्डन की कोहनी किशन के आंख में लग गई। ईशान इसके बाद मैदान से बाहर हो गए। उनके स्थान पर विष्णु विनोद ने विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी की।

राहुल की जगह चुने गए थे किशन
किशन विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए चुनी गई शुरुआती टीम में नहीं थे। उन्हें केएल राहुल के बाहर होने के बाहर होने के बाद चुना गया था। टीम इंडिया में किशन के अलावा अन्य विकेटकीपर केएस भरत हैं। ईशान को अब तक टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला है। अगर वह बाहर होते हैं तो केएस भरत और टीम प्रबंधन पर दबाव बढ़ जाएगा। भारतीय टीम और भरत यह नहीं चाहेंगे कि वह चोटिल हो।

किशन ने 48 प्रथम श्रेणी मैच खेले
किशन के पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का भरपूर अनुभव है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 48 प्रथम श्रेणी मैचों में 38.76 की औसत से 2985 रन बनाए हैं। किशन अभी तक टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के लिए उन्हें चुना गया था, लेकिन वह प्लेइंग-11 में शामिल नहीं हो पाए थे।

पिछली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में मिली थी हार
भारतीय टीम लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची है। उसे पिछली बार 2021 में खिताबी मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने टेस्ट चैंपियनशिप के 2021-23 सीजन में शानदार प्रदर्शन किया। वह ऑस्ट्रेलिया के बाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही।

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दूल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।

Leave a Reply

Next Post

झारखंड में अलग-अलग जगहों पर आकाशीय बिजली गिरने से 12 लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रांची 27 मई 2023। झारखंड के विभिन्न इलाकों में बिजली गिरने से बीते दो दिनों में 12 लोगों की मौत हो गई है। धनबाद जिले के बरवद्दा इलाके में बिजली गिरने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हो गई। वहीं जमशेदपुर के बाहरागोरा इलाके […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप