भूपेश के छत्तीसगढ़ मॉडल की तुलना से बचने छत्तीसगढ़ के किसी को स्टार प्रचारक नही बनाया- मोहन मरकाम

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

  छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं पर भाजपा आलाकमान को भरोसा नही

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/20 जनवरी 2022। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तरप्रदेश चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के किसी नेता को शामिल नहीं किया जाना इस बात का स्पष्ट प्रमाण है कि छत्तीसगढ़ के भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने अपने ही केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा खो दिया है। इसलिये राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह, पूर्व महासचिव सरोज पांडे, रामविचार नेताम, रेणुका सिंह सहित किसी को भी यूपी चुनाव के लिये जारी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं किया गया है। भाजपा नेतृत्व छत्तीसगढ़ के नेताओं को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल करने इसलिये भी घबरा रहा है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कांग्रेस की तरफ से यूपी में आर्ब्जवर बनाये गये है तथा राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के साथ भूपेश बघेल यूपी में लगातार रैलियां सभायें करने के बाद अब जन संपर्क कर रहे है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ से उत्तरप्रदेश चुनाव में बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारियों, नेताओं को विधानसभावार जवाबदारी कांग्रेस नेतृत्व ने दिया है। यह कांग्रेस नेतृत्व का छत्तीसगढ़ की कांग्रेस पार्टी के प्रति भरोसा है तथा छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेताओं की योग्यता है कि हमारा नेतृत्व राज्य के नेताओं कार्यकर्ताओं पर भरोसा जता रहा है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल को एक आदर्श के रूप में यूपी सहित 5 राज्यों के चुनाव में प्रस्तुत कर रही है। जनता भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ मॉडल से प्रभावित है। भारतीय जनता पार्टी को भय सता रहा है कि यदि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को चुनावी राज्य में प्रचारक की जिम्मेदारी दे दिया गया और वहां कि जनता भाजपा से 2018 के चुनाव की दुर्गति कारण पूछ लेगी तो क्या जवाब देंगे तीन बार सरकार चलाने के बाद भाजपा 15 सीटों पर कैसे सिमट गयी? इसी फजीहत से बचने के लिये भाजपा आलाकमान छत्तीसगढ़ के किसी नेताओं को यूपी चुनाव में स्टार प्रचारक जिम्मेदारी देने से बच रहा है।

Leave a Reply

Next Post

पश्चिम यूपी में होगा 2017 का रिप्ले? सपा और बसपा के मुस्लिम उम्मीदवारों पर दांव से भाजपा को आस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   लखनऊ 21 जनवरी 2022। गाजियाबाद, नोएडा, मेरठ समेत पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर 10 फरवरी को पहले राउंड में मतदान होना है। यह वह इलाका भी है, जहां किसान आंदोलन का काफी असर था और माना जा रहा है कि […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में 108 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया, नकदी और सोना जब्त....|....दोस्तों के साथ मामूली झगड़ा, फिर तीन दिन बाद प्लास्टिक बैग में मिला नाबालिग का शव…पुलिसवालों पर टूट पड़ी भीड़, फूंकी गाड़ियां....|....रामनवमी में DJ बैन पर झारखंड विधानसभा में बवाल, विधानसभा में भिड़े सत्ता और विपक्ष के विधायक....|....कबीरधाम में पशु तस्करी पर पुलिस का बड़ा प्रहार, चार आरोपी गिरफ्तार, सात मवेशी और दो पिकअप जब्त....|....संसद में उठा फारूक अब्दुल्ला पर फायरिंग का मुद्दा: खरगे के तीखे सवाल, नड्डा बोले- विपक्ष के ऐसे बयान निंदनीय....|....होर्मुज से गुजरेंगे भारतीय टैंकर: विदेश मंत्री जयशंकर और अराघची की बातचीत के बाद निकला रास्ता, मिली बड़ी राहत....|....सम्राट चौधरी के आवास पर पहली बार इतनी बड़ी बैठक; कुशवाहा और चौधरी आवास भी आ गया चर्चा में....|....शंकराचार्य बनाएंगे चतुरंगिणी सेना, शस्त्र उठाने से परहेज नहीं; गोरखपुर से शुरू होगी गविष्ठि यात्रा....|....'पड़ोसी देशों की रक्षा करेगा भारत', रक्षा राज्य मंत्री ने कहा-आतंकवाद बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे....|....महाराष्ट्र विधानसभा में बम की धमकी, बजट सत्र के बीच हड़कंप; पुलिस ने जांच शुरू की