गणपति दर्शन करने आये श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज निंदनीय, जिम्मेदारों पर हो कड़ी कार्यवाही

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 06 सितंबर 2025। लाखे नगर में गणपति दर्शन करने आए श्रद्धालुओं पर लाठी चार्ज की कड़ी निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि लाखे नगर चौक में स्थापित गणपति दर्शन करने परिवार के साथ आये बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज किया परिवार के महिलाओं, बच्चों के साथ मारपीट किया गया। भाजपा जो खुद को हिन्दुओं का ठेकेदार बताती है उन्हीं के सरकार में गणपति का दर्शन करने गये हिन्दुओं को आधी रात को लाठी से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। कांग्रेस मांग करती है कि श्रद्धालुओं के ऊपर लाठी चार्ज करने वाले जिम्मेदार अधिकारी एवं शांति भंग करने वाले तत्वों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाये।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद आम जनता अपने तीज-त्यौहार उत्सव को शांति से मना नहीं पा रही है। उन्मादी और अराजक तत्व बेवजह तनाव पैदा करके तीज त्यौहार उत्सव में खलल पैदा कर रहे हैं। गृह मंत्री विजय शर्मा शांति बनाए रखने में असफल साबित हो गए हैं, शांति भंग करने वालों को भाजपा सरकार का खुला समर्थन है। लाखे नगर में हुए लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री विजय शर्मा जिम्मेदार है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद लगातार धार्मिक स्थलों पर उन्मादी तत्वों के द्वारा उपद्रव किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन मौन होकर तमाशा देख रही है। लोकतंत्र में विरोध करने का अधिकार सबको है, उचित स्थान पर विरोध दर्ज करना चाहिए जिससे आम जनता के मन में भय उत्पन्न ना हो। जिस प्रकार से हो-हंगामा होता है उससे शांति भंग होती है, माहौल खराब होता है, एक दूसरे के प्रति नफरत बढ़ता है, हिंसा होती है, आम लोगों में डर पैदा होता है, यह शांत छत्तीसगढ़ के लिए उचित नहीं है, सरकार यह सुनिश्चित करें कि कोई भी शांति भंग करता है उस पर तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो।

Leave a Reply

Next Post

एनएचएम कर्मियों की बर्खास्तगी मितानिनों पर अत्याचार सरकार की तानाशाही - दीपक बैज

शेयर करेभाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 06 सितंबर 2025। भाजपा की सरकार ने छत्तीसगढ़ को हड़ताल का गढ़ बना दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा सरकार क्रूर और अत्याचारी बन गई है। जिस तरह से पिछले 20 दिनों से अधिक […]

You May Like

तालाब की मेड़ पर खुदाई कर बाहर ले जा रहे मुरुम....|....संगीत-कला से पीढि़यों को जोड़ रहा चक्रधर समारोह: मंत्री नेताम....|....भिलाई स्टील प्लांट लोहा चोरी मामला: रसमड़ा स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार....|....कैथल में दुष्कर्म का मामला: समझौते के नाम पर तीन लाख लेने का आरोप....|....अनियंत्रित ट्रक ने कार को मारी टक्कर, महिला कांस्टेबल की पत्नी समेत दो की मौत....|....लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद....|....दिल्ली से घूमने आए दो दोस्तों में से एक नहाते समय नदी में डूबा....|....उत्तरी दिल्ली में हर दूसरा युवा बेरोजगार....|....कब्रिस्तान पर चला बुलडोजर, अवैध रूप से बना था निर्माण....|....लखनऊ की सुशांत गोल्फ सिटी को रोशन करेंगे 26 बिजलीघर