IPL मेगा ऑक्शन को लेकर आया बड़ा अपडेट, तारीखों में हुआ बदलाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 20 दिसंबर 2021। आईपीएल 2022 से पहले होने वाले मेगा ऑक्शन को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है, जहां उसकी तारीखों में बदलाव होने की बात निकलकर आ रही है। अब तक बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल अगले महीने के पहले सप्ताह में आईपीएल 2022 की नीलामी आयोजित करने की योजना बना रही थी, लेकिन अब तारीखें आगे बढ़ सकती हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल का मेगा ऑक्शन जनवरी के पहले सप्ताह की जगह तीसरे सप्ताह में आयोजित हो सकता है। इसका कारण यह है कि बीसीसीआई ने अब तक नई फ्रेंचाइजी अहमदाबाद को खिलाड़ी खरीदने की परमिशन नहीं दी है।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, ”जनवरी के तीसरे सप्ताह से पहले मेगा ऑक्शन का संभव नहीं है, क्योंकि वह अभी अहमदाबाद फ्रेंचाइजी के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। जब तक ऐसा नहीं किया जाता है, तब तक ऑक्शन की तारीखों को आखिरी रूप नहीं दिया जा सकता है। इसके अलावा हमें लखनऊ और अहमदाबाद दोनों को उचित विंडो भी देनी होगी। उन्हें नीलामी से पहले अपने तीन खिलाड़ी साइन करने हैं। हम नीलामी शायद जनवरी के तीसरे और चौथे सप्ताह से पहले नहीं देख जाएंगे।

नई टीमें जुड़ने के बाद ऐसा होगा आईपीएल का फॉर्मेट

दो नई टीमें जुड़ने से आईपीएल 2022 दो महीने से अधिक दिनों तक चलेगा। बीसीसीआई जून के पहले सप्ताह में फाइनल मैच कराने का सोच रहा है, जिसकी संभावित तारीख 4 या 5 जून है। इस बार सभी टीमें 14-14 मैच खेलेंगी, जिसमें 7 अपने होम ग्राउंड और सात मुकाबले विपक्षी टीम के मैदान पर होंगे। बीसीसीआई ने हालांकि ऑफिशियल तौर पर शेड्यूल जारी नहीं किया है। कोरोना महामारी के कारण आईपीएल के पिछले दो सीजन का आयोजन यूएई में हुआ है, लेकिन अगले साल टूर्नामेंट भारत में ही होगा।

Leave a Reply

Next Post

जयललिता की मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने जांच पैनल की मदद के लिए मेडिकल बोर्ड के गठन का दिया निर्देश

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   चेन्नई 21 दिसंबर 2021। सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की मौत पर तथ्यों को इकट्ठा करने के लिए गठित जांच आयोग की मदद के लिए अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के निदेशक को डॉक्टरों और विशेषज्ञों का एक पैनल बनाने के लिए […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज