कोनी की एनम चर्च में कार्यक्रम के दौरान विवाद, हिंदू संगठनों ने धर्मांतरण करने का लगाया आरोप

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बिलासपुर 10 मार्च 2025। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र में रविवार को एनम चर्च के एक कार्यक्रम में धर्मांतरण के आरोप को लेकर विवाद खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया कि इस कार्यक्रम में स्क्रीन पर वीडियो दिखाकर लोगों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। इस विरोध के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग पहुंच गए और कार्यक्रम का विरोध करने लगे। इसी दौरान पुलिस और संगठन के कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हुई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया। हिंदू संगठन के राम सिंह का कहना है कि एनम चर्च द्वारा गुपचुप तरीके से धर्मांतरण कराया जा रहा था। कार्यक्रम में 500 से अधिक लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी और वीडियो दिखाकर धर्म परिवर्तन की प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। वहीं विवाद बढ़ता देख पुलिस ने तत्काल कार्यक्रम स्थल से टेंट और डोम हटाने के निर्देश दिए। इसके बाद हिंदू संगठन ने कार्यक्रम स्थल पर जमकर नारेबाजी की।

कोनी थाना प्रभारी नवीन देवांगन ने बताया कि ग्राम रमतला में एक विशेष समुदाय के द्वारा सभा का आयोजन कराया जा रहा था। जिनकी सूचना मिली थी। जिसके बाद तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने समुदाय से कार्यक्रम की अनुमति का दस्तावेज पेश करना को कहा गया। लेकिन समुदाय के द्वारा किसी भी प्रकार से दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके संबंध में उनके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हिंदू संगठन और पुलिस के बीच ऐसी कोई झड़प नहीं हुई है और धर्मांतरण नहीं हो रहा था। 

Leave a Reply

Next Post

सुकमा-बीजापुर में एसीबी और ईओडब्ल्यू की छापेमारी; डीएफओ, सहायक आयुक्त समेत कई कारोबारियों के यहां कार्रवाई

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर बीजापुर 10 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर और सुकमा जिले में अलग-अलग स्थानों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) की छापेमारी की जानकारी मिली है। हालांकि, इसके बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसी जानकारी मिल रही है कि […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज