एक पौधा मां के नाम: सीएम मोहन यादव पहुंचे पुलिस परिवार के बीच, पौधा लगाया और बोले- पौधारोपण बना जन अभियान

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 11 जुलाई 2024। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पुलिस परिवार की तरफ से आयोजित एक पेड़ मां के नाम अभियान को लेकर डीजीपी सुधीर सक्सेना को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की पर्यावरण दिवस पर एक प्रेरणा पूरे देश में जन अभियान बन गई है। मध्यप्रदेश सरकार ने पांच करोड़ 51 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। बता दें कि राजधानी भोपाल ने 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए भोपाल को बधाई। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह इंदौर में एक्सीलेंस कॉलेज का शुभारंभ करने के साथ ही 11 लाख पौधे लगाने के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जल, जंगल और जमीन हमें प्रकृति से जोड़ती है। नए विज्ञान की उन्नति की राह में जंगलों पर जो आरियां चलाई गई, उसकी कीमत भी हम लोग चुका रहे हैं। खास तौर से कार्बन उत्सर्जन का वातावरण जो बना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसकी भरपाई पौधरोपण से हो सकती है। लेकिन सिर्फ पौधा लगाने ही नहीं उसके पांच फीट की ऊंचाई तक बढ़े होने पेड़ बनने तक चिंता करना भी जरूरी है। यह संवेदनशील तरीका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जोड़ा है कि मां के साथ सेल्फी लेना या मां नहीं है तो उनके चित्र के साथ पौधा लगाना। यह संवेदना का बड़ा गहरा पक्ष है। हमारी पूरी संस्कृति मां आधारित है। 

मुख्यमंत्री ने पुलिस की तरफ से कार्यक्रम आयोजन करने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि पुलिस के लिए साढ़े सात हजार से ज्यादा पद हमने बजट में रखे हैं। ताकि जरुरतों को पूरा किया जा सके। यह कार्यक्रम पुलिस का एक सकारात्मक स्वरूप दिखाई देता है। पुलिस ने अपनी सख्ती से अपने मूल रूप को भी कायम किया हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अलग-अलग विभाग अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है। मेरी तरफ से पुलिस परिवार को बधाई। यह प्रकृति से जुड़ने का तरीका भी है। मेरी अपनी ओर से बधाई।

Leave a Reply

Next Post

ग्वालियर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने ऑटो को टक्कर मारी, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर ग्वालियर 11 जुलाई 2024। ग्वालियर जिले में पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के तहत भिंड रोड पर गुरुवार को भीषण हादसा देखने को मिला। एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे ऑटो में बैठे एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत