गहलोत ने भाजपा पर कसा शिकंजा, कहा- भाजपा के पास ईडी है, तो हमारे पास ‘गारंटी’ है

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

जयपुर 19 नवंबर 2023। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर चुनावों में राजनीतिक लाभ के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और आयकर विभाग का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि उनके पास ये एजेंसियां हैं तो कांग्रेस के पास लोगों के लिए ‘गारंटी’ है। गहलोत ने सत्तारूढ़ कांग्रेस द्वारा राज्य की जनता को दी जा रही सात गारंटियों की ओर इशारा करते हुए कहा,‘‘उनके पास ईडी है और हमारे पास हमारी गारंटी हैं।” कांग्रेस ने राज्य में सात गारंटी की घोषणा करते हुए कहा है कि दोबारा सत्ता में आने पर वह इन्हें लागू करेगी। इन सात गारंटी में परिवार की महिला मुखिया को 10,000 रुपये की वार्षिक सम्मान राशि देना, 1.05 करोड़ परिवारों को 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देना, पशुपालकों से दो रुपये प्रति किलो की दर से गोबर की खरीद करना, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना का कानून बनाना, सरकारी कॉलेजों में प्रवेश लेने वाले छात्रों को टैबलेट या लैपटॉप देना और प्राकृतिक आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए प्रति परिवार 15 लाख रुपये तक का बीमा कवर प्रदान करना शामिल है।

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद गहलोत ने यहां कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात की और कहा कि राज्य में कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने के लिए भाजपा द्वारा ईडी और आयकर विभाग जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने सवाई माधोपुर सीट से चुनाव लड़ रहे भाजपा के राज्यसभा सदस्य किरोड़ी लाल मीणा पर ईडी और आयरकर विभाग में फर्जी शिकायतें करने का आरोप लगाया।

गहलोत ने आरोप लगाया,‘‘ पिछले साल भर से राजस्थान में ईडी और मीणा की मिलीभगत से काम हो रहा है। झूठी शिकायत की जा रही हैं। वे गाइड करते हैं ईडी को। तो उनके पास ईडी है हमारे पास गारंटी हैं।’ उन्होंने कहा कि जनता सब समझ रही है और इस बार सबक सिखाएगी। उन्होंने कहा कि उनको लगता है कि इस बार कांग्रेस के पक्ष में ‘अंडरकरंट’ है और जनता समझ गई है कि इस बार कांग्रेस सरकार को दोबारा सत्ता में लाना है। राज्य में विधानसभा के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा और नतीजे तीन दिसंबर को घोषित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Next Post

रोहित ने तोड़ा विलियम्सन का रिकॉर्ड, एक विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बने

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर अहमदाबाद 19 नवंबर 2023। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने विश्व कप में बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में 47 रन की पारी खेली। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप