पंजशीर नेता अहमद मसूद ने नहीं छोड़ा अफगानिस्तान, 70 फीसदी क्षेत्रों पर तालिबान का कब्जा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

काबुल 12 सितम्बर 2021। पंजशीर प्रतिरोध बलों के नेता अहमद मसूद ने अफगानिस्तान नहीं छोड़ा है शनिवार को सूत्रों के हवाले से इसकी जानकारी दी है।मसूद के मध्य एशियाई देश छोड़कर तुर्की या किसी अन्य स्थान पर जाने की खबर महज अफवाह है। बताया जा रहा है कि मसूद सुरक्षित जगह पर है और वह पंजशीर घाटी के कई नेताओं के संपर्क में है। पंजशीर की 70 फीसदी मुख्य सड़कों पर तालिबान ने कब्जा कर लिया है। इस बीच तालिबान ने दावा किया है कि उन्होंने अफगानिस्तान के पंजशीर प्रांत पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है, जो देश में प्रतिरोध का आखिरी गढ़ है। वहीं मसूद के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय प्रतिरोध मोर्चा (एनआरएफ) और पूर्व अफगान उपाध्यक्ष और खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करने वाले अमरुल्ला सालेह ने तालिबान के दावे को झूठा करार दिया है। एनआरएफ ने कहा कि लड़ाई जारी रखने के लिए घाटी में सभी रणनीतिक ठिकानों पर प्रतिरोध बल मौजूद हैं।

वहीं मसूद के करीबी कासिम मोहम्मद ने समाचार एजेंसी को बताया कि हालिया दिनों में तालिबान ने पंजशीर में प्रवेश किया और अब 70 फीसद मुख्य सड़कें और मार्ग उनके नियंत्रण में हैं। लेकिन पंजशीर की घाटियां अभी भी मसूद के पूरी तरह से नियंत्रण में हैं।

अहमद मसूद ने पिछले सोमवार को जारी किया था अपना संदेश

अहमद मसूद ने पिछले सोमवार को मीडिया को भेजे गए एक ऑडियो संदेश में तालिबान के खिलाफ राष्ट्रीय विद्रोह का आह्वान किया था। समाचार पत्र अल जजीरा के अनुसार, अहमद मसूद ने अपने संदेश में कहा कि आप कहीं भी हों, अंदर या बाहर, मैं आपसे हमारे देश की गरिमा, स्वतंत्रता और समृद्धि के लिए एक राष्ट्रीय विद्रोह शुरू करने का आह्वान करता हूं।

Leave a Reply

Next Post

ममता के खिलाफ कल नामांकन करेंगी प्रियंका टिबरेवाल, बोलीं- मैं बंगाल के लोगों के लिए लड़ रही 

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोलकाता 12 सितम्बर 2021। बंगाल की हाई प्रोफाइल विधानसभा सीट भावनीपुर में उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज है। इस सीट पर 30 सितंबर को उपचुनाव होना है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टक्कर देने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार प्रियंका टिबड़ेवाल मैदान में […]

You May Like

परेड में दिखेगी 'नक्सल' पर विजय की झलक....|....शिमला से रामपुर के लिए सप्ताह में तीन दिन शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा....|....शीतला माता मंदिर में बेकाबू ट्रक का तांडव....|....सूदखोरों से परेशान कैटरिंग कारोबारी लापता....|....9 शहीद पुलिसकर्मियों को सीएम मोहन यादव का नमन....|....महानदी के तट पर बसी प्राचीन दक्षिण कोसल की राजधानी सिरपुर अब विश्व पर्यटन मानचित्र पर बनाएगी विशिष्ट पहचान....|....सोशल मीडिया पर ट्रोल हुआ नगर निगम का 'रोता हुआ रावण'....|....उद्घाटन से पहले भारतमाला हाईवे में दरार, गुणवत्ता पर उठे सवाल....|....दशहरे की रात बनी काल, सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, कई घायल....|....प्रवीण-आयुष और सचिन खिलारी ने जीता गोल्ड