भीषड़ सड़क दुर्घटना : असम के डेरागांव में ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, 14 की मौत 27 गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

गुवाहाटी 03 जनवरी 2024। असम में बुधवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां के डेरागांव में 45 लोगों को ले जा रही एक बस ट्रक से भिड़ गई। इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मारे जाने की खबर है। वहीं, 27 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस का कहना है कि बस में बैठे लोग पिकनिक पार्टी के लिए अठखेलिया से बलिजान की तरफ जा रहे थे। रास्ते में ही यह बस एक ट्रक से टकरा गई। अधिकारियों ने बताया कि बस का सफर सुबह तीन बजे शुरू हुआ था। रास्ते में ही कोयले से लदे ट्रक से उसकी टक्कर हो गई।

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और राहत-बचाव कर्मियों की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घायलों को जोरहाट मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक अफसर ने कहा कि कई घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना कैसे हुई पुलिस इसकी जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

उग्रवादियों के हमले में मारे गए चार लोगों के शव को परिजनों ने लेने से किए इनकार, रखीं ये मांगें

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   इंफाल 03 जनवरी 2024। मणिपुर के थौबल जिले में सोमवार को गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 18 अन्य घायल भी हुए। इस गोलीबारी में मारे गए चार लोगों के परिवारवालों ने शव लेने से इनकार कर दिया है। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान